{"_id":"5bae426a867a557ff0707952","slug":"indian-voter-organization-appeals-to-the-put-a-red-dot-in-front-of-criminal-leaders-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस संगठन ने की 'दागी' नेताओं के नाम के सामने लाल डॉट का निशान लगाने की अपील","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इस संगठन ने की 'दागी' नेताओं के नाम के सामने लाल डॉट का निशान लगाने की अपील
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 28 Sep 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मतदाता संगठन ने चुनाव आयोग से अपील की है कि वह मतदान के समय सभी 'दागी' उम्मीदवारों के नाम के सामने लाल निशान लगाने की शुरुआत करे। इससे मतदाता उम्मीदवारों को बेहतर ढंग से जान पाएंगे और वे साफ-स्वच्छ छवि वाले लोगों को वोट दे सकेंगे। भारतीय मतदाता संगठन के चेयरमैन रिखब चंद जैन ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि एक चौकीदार या चपरासी रखने के समय भी उसकी पुलिस से जांच कराई जाती है।
विज्ञापन
इसी तरह मतदाताओं के सामने यह अधिकार होना चाहिए कि वे यह जान सकें कि कोई उम्मीदवार किस प्रकार का व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि इस समय कई विधानसभाओं में एक तिहाई से लेकर लगभग 48 फीसदी तक अपराधी लोग नेता बने हुए हैं। अगर इनकी संख्या आधी से अधिक हो जाएगी तो अपराधियों के खिलाफ कोई कानून लाना संभव ही नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
ऐसे में जरुरी है कि अदालतें, चुनाव आयोग और मीडिया मिलकर ऐसा प्रयास करें जिससे देश में अपराधी चुनाव न लड़ सकें। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में स्वीकार किया था कि (मार्च 2018 में) कुल 4896 जनप्रतिनिधियों में 36 फीसदी पर आपराधिक केस चल रहे हैं। इन नेताओं के ऊपर 3045 केस चल रहे हैं। उत्तरप्रदेश में अपराधी नेताओं की संख्या सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन