फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Indian troops killed three militants in Myanmar border

सेना ने म्यांमार सीमा में घुसकर मारे तीन उग्रवादी

Tue, 08 Sep 2015 01:15 PM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
Indian troops killed three militants in Myanmar border

सेना ने एक बार फिर म्यांमार सीमा में घुसकर की गई कार्रवाई में पूर्वोत्तर में सक्रिय तीन उग्रवादियों को ढेर कर दिया। सेना और असम राइफल्स की संयुक्त दल द्वारा अंजाम दिए गए ऑपरेशन में मारे गए तीनों उग्रवादी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के थे।

विज्ञापन


इस ऑपरेशन को शनिवार को अंजाम दिया गया था। मणिपुर के चंदेल जिले से लगते म्यांमार सीमा में घुसकर की गई कार्रवाई संबंधी बात का खुलासा सोमवार को हुआ।

कुछ न्यूज चैनलों में चल रही खबरों के मुताबिक, सेना के सूत्रों ने बताया कि सेना ने यह कार्रवाई 5 सितंबर को म्यांमार सीमा में 2.8 किमी अंदर घुसकर की।

विज्ञापन

ऑपरेशन को असम राइफल्स के जवानों ने दिया अंजाम

Indian troops killed three militants in Myanmar border

इस ऑपरेशन को असम राइफल्स की 11वीं बटालियन और 6 डोगरा रेजिमेंट के जवानों ने शनिवार को अंजाम दिया। सेना के जवान दो उग्रवादियों के शव भी अपने यहां ले आए।

हालांकि दिल्ली में सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई म्यांमार सीमा के पास की गई और जवानों ने म्यांमार की सीमा में प्रवेश नहीं किया। मालूम हो कि सेना ने 8 जून को म्यांमार में घुसकर कई उग्रवादियों को मार गिराया था।

4 जून को सेना के काफिले पर हुए हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। भारतीय सेना ने कार्रवाई कर उसी हमले का बदला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed