फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Indian students hike in America by 30 percent

अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में 30 फीसदी का इजाफा

Tue, 17 Nov 2015 01:21 AM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
 Indian students hike in America by 30 percent

पिछले एक साल में अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है। सोमवार को जारी ‘ओपेन डोर्स रिपोर्ट ऑन इंटरनेशनल एजूकेशनल एक्सचेंज’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले एक साल में अमेरिका में शिक्षा ग्रहण करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में करीब 30 फीसदी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


इसके साथ ही अब अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या बढ़कर एक लाख 32 हजार 888 हो गई हैं। ये भारतीय छात्र अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 3.6 अरब डॉलर से ज्यादा का योगदान दे रहे हैं। अमेरिका में विदेशी छात्रों का 13.6 फीसदी हिस्सा भारतीय छात्रों का हैं। इस लिहाज से अमेरिका में आने वाले विदेशी छात्रों के मामले में भारत का स्थान दूसरा है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में पढ़ने वाले चीनी छात्रों की संख्या (तीन लाख चार हजार 40) सबसे ज्यादा है। हालांकि इस साल चीनी छात्रों की संख्या में सिर्फ 11 फीसदी का इजाफा हुआ, जबकि अमेरिका में भारतीय छात्रों की संख्या में 29.4 फीसदी का इजाफा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश में पढ़ने वालों की बढ़ी संख्या

 Indian students hike in America by 30 percent

इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एजूकेशन की ओर से प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में भारतीय छात्रों की संख्या में पहली बार इतना ज्यादा इजाफा देखने को मिला है।

इसके पहले 2000-2001 में अमेरिका में भारतीय छात्रों की संख्या में रिकॉर्ड 29.1 फीसदी वृद्धि हुई थी। दुनिया में सबसे ज्यादा विदेशी छात्र अमेरिका में पढ़ाई करते हैं। इसके बाद ब्रिटेन का स्थान दूसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed