{"_id":"dccedddf8898d612978fb21a729bd12b","slug":"indian-students-europe-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय छात्रों के लिए यूरोप जाना आसान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भारतीय छात्रों के लिए यूरोप जाना आसान
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Fri, 18 Oct 2013 07:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही भारतीय छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए यूरोप घूमना काफी आसान हो जाएगा। यूरोपियन यूनियन (ईयू) इसके लिए नया कानून बनाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
भारत में ईयू प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष एवं राजदूत एचई जोआओ कराविन्हो ने कहा कि हम यूरोप के लिए एक कानून बनाने पर विचार कर रहे हैं, जिससे हमें भारतीय छात्रों और शोधकर्ताओं का स्वागत करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
राजधानी में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान काराविन्हो ने कहा कि अगले कुछ वर्षों में हमें यूरोपियन यूनियन में भारत के छात्रों और शोधकर्ताओं का बेहद सुगम आगमन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
ईयू की भारतीय छात्रों में रुचि है और यूनिवर्सिटी के माध्यम से हम उनके लिए प्लेटफॉर्म तैयार करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यूरोप को खासतौर पर योग्यता की जरूरत है।
ईयू और भारत के बीच संबंध मजबूत होने की संभावना जताते हुए कराविन्हो ने कहा कि यूरोप की जनसंख्या लगातार घट रही है जबकि भारत की बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि भारत के पास शानदार महत्वाकांक्षी कौशल विकास कार्यक्रम है। हमारा विकास मूलत: उचित मजदूरों पर टिका हुआ है। इसलिए हम ऐसी योजना को तैयार करने के इच्छुक हैं, जिससे दोनों को फायदा हो।
उन्होंने कहा कि यूरोप और भारत के बीच काफी अच्छा सांस्कृतिक तालमेल है और दोनों के बीच बेहतर समझ हमें आगे बढ़ने में मदद करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वीजा नियमों में भी छूट दी जाएगी।