फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indian shooters molestation foreign woman

भारतीय निशानेबाज ने की विदेशी महिला से छेड़छाड़

Fri, 20 Sep 2013 12:02 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Sep 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
indian shooters molestation foreign woman

भारत के एक जूनियर निशानेबाज को इटली में एक महिला सफाई कर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने से रोक दिया गया है।

विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों में जुटी भारतीय सीनियर और जूनियर शूटिंग टीम का कैंप इटली के मसारी में था। इसी बीच 17 वर्षीय शूटर ने यह शर्मनाक हरकत कर डाली।
विज्ञापन


हालांकि महिला कर्मी ने इस घटना की शिकायत सिर्फ टीम के कप्तान मानवजीत संधू से ही की। इसके बाद न सिर्फ शूटर से माफी मंगवाई गई बल्कि पूरी टीम ने महिला से माफी मांगी तब जाकर मामला रफा दफा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल भारतीय टीम के इतालवी कोच मार्सेलो द्रादी की रेंज पर सीनियर व जूनियर शॉट गन शूटरों का बीते सप्ताह कैंप लगाया गया। रेंज के पास ही टीम के रुकने की व्यवस्था कराई गई।

जानकारी के मुताबिक सुबह के समय एक महिला सफाई कर्मी जब इस शूटर का कमरा साफ करने पहुंची, तो उसने उसे पकड़ने की कोशिश की।

इसके बाद महिला ने घटना अपने अधिकारियों को बताई। साथ ही टीम कप्तान मानवजीत संधू को जानकारी दी। शर्मनाक यह है कि इस शूटर को हाल ही में महिला शूटर के साथ बदतमीजी करने के मामले में बरी किया गया है।


नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इस निशानेबाज को न सिर्फ पेरू में खेली जा रही वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेलने से रोक दिया है। साथ ही कजाकिस्तान में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप से भी बाहर कर दिया है।

एनआरएआई अध्यक्ष रणइंदर सिंह का कहना है यह घटना बेहद गंभीर है। अगर टीम मैनेजमेंट ने समझदारी नहीं दिखाई होती, तो मामला बढ़ सकता था। फिलहाल मामले को एथलेटिक कमीशन के समक्ष सौंपा जा रहा है।

फिलहाल निशानेबाज टीम के साथ पेरू में ही है क्योंकि खर्च ज्यादा आने की वजह से उसे वापस नहीं बुलाया गया है। भारत आने पर उससे पूछताछ की जाएगी।

शूटर ने टीम मैनेजर और कप्तान के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया, जिसे रिकॉर्ड कर लिया गया है। इसमें उसने गलती कबूल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed