{"_id":"905594c0-5f1d-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"indian-scientists-identify-molecule-to-help-cancer-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर का सटीक इलाज संभव, मददगार अणु की पहचान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कैंसर का सटीक इलाज संभव, मददगार अणु की पहचान
कन्नूर/एजेंसी
Updated Tue, 15 Jan 2013 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय शोधकर्ताओं के एक दल ने कैंसर के इलाज में मददगार एक अणु की पहचान की है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इससे कैंसर के इलाज में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। इन वैज्ञानिकों का नेतृत्व इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बंगलूरू के डॉ. सतीश सी राघवन ने किया। इस अणु को ‘सतीश एएस एससीआर7’ नाम दिया गया है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी अंतरराष्ट्रीय विज्ञान पत्रिका ‘सेल’ में छपी है।
विज्ञापन
आईआईएससी के असिस्टेंट प्रोफेसर सतीश ने बताया कि यह खोज कैंसर के इलाज की मौजूदा प्रणाली में सुधार में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। केरल के कन्नूर जिले के रहने वाले सतीश ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह खोज कैंसर के इलाज में नई पीढ़ी की दवाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन