{"_id":"c1748fe8-751b-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"indian-school-teacher-raped-in-maldives","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालदीव में भारतीय युवती से दिल्ली गैंगरेप जैसी दरिंदगी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मालदीव में भारतीय युवती से दिल्ली गैंगरेप जैसी दरिंदगी
नई दिल्ली/माले/एजेंसी
Updated Wed, 13 Feb 2013 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालदीव में 24 साल की एक भारतीय युवती के साथ दिल्ली गैंगरेप जैसी दरिंदगी का मामला सामने आया है। वहां कंप्यूटर टीचर के तौर पर काम कर रही इस युवती से घर में घुसकर बर्बरता से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। फिलहाल उसकी हालत बेहद गंभीर है और वह अस्पताल में मौत से जंग लड़ रही है। घटना से चिंतित भारत ने मालदीव की सरकार के साथ मजबूती से यह मुद्दा उठाते हुए दरिंदों को तत्काल गिरफ्तार करने को कहा है।
विज्ञापन
मालदीव के मिनिवन न्यूज के मुताबिक यह युवती आलिफ धार एटाल के धानगेथी द्वीप में एक निजी स्कूल में कंप्यूटर टीचर है। वह करीब एक माह पहले ही भारत से यहां पहुंची थी। रविवार रात दो बजे करीब उसके घर में कई लोग घुस आए और उसके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
आइलैंड काउंसिल अध्यक्ष अजीम अदाम ने बताया कि युवती की हालत बहुत नाजुक है और वह आईसीयू में भर्ती है। उसे सात यूनिट खून चढ़ाया जा चुका है, लेकिन ब्लीडिंग बंद नहीं हो रही हैं, जिससे डॉक्टर चिंतित हैं। युवती को बेहतर इलाज के लिए भारत भेजने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
धानगेथी 1200 लोगों की आबादी वाला द्वीप है। दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि माले में भारतीय मिशन के अधिकारियों ने मालदीव सरकार की परिवार कल्याण मंत्री मरियम शकीला से इस मुद्दे पर बात की है। मालदीव ने भारत को भरोसा दिलाया है कि अपराध को अंजाम देने वाले दरिंदे जल्द ही कानून के शिकंजे में होंगे।