{"_id":"3e4a76be-c2e1-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"indian-school-teacher-found-dead-in-maldives","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालदीव: भारतीय टीचर ने मौत को गले लगाया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मालदीव: भारतीय टीचर ने मौत को गले लगाया
नई दिल्ली/माले/एजेंसी
Updated Wed, 22 May 2013 06:55 PM IST
विज्ञापन
मालदीव के एदहाफुशी द्वीप में एक भारतीय शिक्षक के मृत पाए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस को शक है कि यह आत्महत्या का मामला है।
जानकारी के मुताबिक, भारतीय शिक्षक सतीश कुमार मंगलवार सुबह अपने कमरे में फांसी पर लटके पाए गए।
उनके काम पर नहीं आने पर स्कूल ने घर पर फोन किया, पर जवाब नहीं मिलने पर वहां जाकर जांच की तो उनका शव बरामद हुआ।
सतीश स्कूल में कंप्यूटर पढ़ाते थे। अत्यधिक मात्रा में दवा लेने की वजह से उन्हें पिछले हफ्ते अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। वह यहां पिछले करीब साढ़े तीन सालों से पढ़ा रहे थे।
मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक एदहाफुशी में अफवाह है कि उनका द्वीप की किसी लड़की के साथ संबंध था। इसी के चलते उन्होंने मौत को गले लगाया।