फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indian ricky case and vaswani won grammy award

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमके भारत के सितारे, मिले दो ग्रैमी

Tue, 10 Feb 2015 09:44 AM IST
Updated Tue, 10 Feb 2015 09:44 AM IST
विज्ञापन
indian ricky case and vaswani won grammy award

बंगलूरू के संगीतकार रिकी केज को उनके अलबम ‘विंड्स ऑफ संसार’ और एक्टिविस्ट नीला वासवानी को मलाला युसुफजई पर आधारित डाक्यूमेंट्री के लिए 57वें ग्रेमी अवार्ड से नवाजा गया है।

विज्ञापन


केज ने यह अलबम अफ्रीकी बांसुरी वादक वूंटर केलरमैन के साथ मिलकर बनाया है, उन्हें ‘न्यू एज अलबम’श्रेणी में यह पुरस्कार हासिल हुआ है। वहीं, अनुष्का शंकर यह अवार्ड पाने से फिर चूक गईं।
विज्ञापन


33 वर्षीय संगीतकार केज कन्नड़ फिल्मों में संगीत दे चुके हैं। ‘विंड्स ऑफ संसार’ उनका 14वां अलबम है। इस श्रेणी में नामांकित अन्य अलबमों में पॉल एवजेरिनस की ‘भक्ति’ पीटर केटर और आर कार्लोस नकाई की ‘रिचुअल’, किटारो की ‘सिंफनी लिव इन इस्तांबुल’ और सिल्विया नकाच और डेविड डॉर्लिंग की ‘इन लव एंड लांगिंग’ शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेमी अवार्ड में यौन हिंसा के खिलाफ बोले ओबामा

indian ricky case and vaswani won grammy award

वहीं, लघु कहानियों के संग्रह ‘व्हेयर द लांग ग्रास’ और संस्मरण ‘यू हैव गिवेन मी ए कंट्री’ की लेखिका वासवानी को ‘आई एम मलाला: हा वन गर्ल स्टुड अप फॉर एजुकेशन एंड चेंज्ड द वर्ल्ड (मलाला युसुफजई)’ के लिए बेस्ट चिल्ड्रेंस अलबम श्रेणी में यह पुरस्कार मिला है।

वासवानी ने इस अलबम में इसी नाम की किताब का ऑडियो संस्करण सुनाया है। दूसरी ओर दिवंगत सितार वादक रवि शंकर की बेटी 33 वर्षीया अनुष्का शंकर यह अवार्ड पाने से रह गईं। इस श्रेणी में वह तीसरी बार नामांकित हुई थीं।

ग्रेमी अवार्ड में यौन हिंसा के खिलाफ बोले ओबामा

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ग्रेमी अवार्ड के दौरान अपने साढ़े तीन मिनट के वीडियो में अमेरिकी कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वे यौन हिंसा के खिलाफ अभियान में सहयोग करें।

उन्होंने कलाकारों से कहा कि वे अपने प्रशंसकों से आग्रह करें कि सितंबर से शुरू कॉलेज परिसर को लक्षित सरकार के अभियान ‘इट्स ऑन अस’ से जुड़ें। ओबामा ने कहा कि कलाकारों में एक विशेष खूबी होती है जिससे वह लोगों की मानसिकता बदलने में सक्षम होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed