आपकी जेब से और पैसा खींचने की तैयारी में है रेलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब वह दिन दूर नहीं जब आप एयरलाइंस की ही तरह रेल टिकट भी डायनामिक फेयर सिस्टम की तर्ज पर बुक कराएं। अगर सूत्रों की माने तो भारतीय रेल जल्द ही डायनामिक फेयर सिस्टम को अमल में लाने की तैयारी कर रही है।
रेलवे को यह ख्याल प्रीमियम और सुविधा ट्रेनों की सफलता के बाद आया। यह कभी-कभी तो हवाई किराए का 50 फीसद तक कम रह चुका है। हाल के कुछ सालों में रेलवे ही नहीं एयरलाइन में भी कमाई में गिरावट देखी जा रही है।
रेल विभाग घटती कमाई को बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहा है। रेलवे की कमेर्शियल विंग ने अलग-अगल जोन से कई सुझाव दिए हैं। लेकिन रेलवे की परेशानी यह है ही वह नेटवर्क का विस्तार नहीं कर सकता है।
रेलवे की कमाई कम यात्री होने के बावजूद पिछले साल अप्रैल-सितंबर में 8.5 फीसद बढ़ गयी थी। इसका सारा श्रेय डायनामिक फेयर सिस्टम को जाता है।
दो तरह के फेयर सिस्टम
सूत्रों के अनुसार रेलवे दो तरह की फेयर सिस्टम पर विचार कर रहा है। एक तो डायनामिक फेयर, जिसमें किराया डिमांड के अनुसार बढ़ता रहेगा और दूसरा यात्रा की तारीख के करीब टिकट बुक कराए जाने पर स्पेशल फेयर को लागू करना है।
अभी एजेंट और यात्री मल्टीपल बुकिंग का सहारा लेते हैं ताकि कंफर्म टिकट बुक हो सके। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने डायनामिक फेयर और नई कैंसेलेशन पॉलिसी को लागू किया है।
इस पॉलिसी से यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी। दक्षिण रेलवे में सुविधा ट्रेन योजना काफी फायदेमंद साबित हो रही है क्योंकि वहां लोगों को ज्यादा कीमत चुकाकर सीट हासिल करने में कोई परेशानी नहीं हो रही है।
रेलमंत्री सुरेश प्रभु भी काम करने की आजादी दे रहे हैं जिससे कर्मचारी नए-नए राय रेलवे विभाग को दें सकें।