{"_id":"94786b9e-1f31-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"indian-railway-to-provide-food-without-onion-and-garlic","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ट्रेनों में भी मिलेगा बिना लहसुन, प्याज का खाना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब ट्रेनों में भी मिलेगा बिना लहसुन, प्याज का खाना
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 26 Oct 2012 12:01 PM IST
विज्ञापन
लहसुन और प्याज से परहेज रखने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। ट्रेनों में सफर के दौरान यात्री अगर चाहेंगे कि बिना लहसुन और प्याज का खाना पैंट्रीकार से मिल जाए तो वह उन्हें उपलब्ध हो जाएगा। रेलवे ने स्टेशनों एवं पैंट्रीकार में बगैर प्याज एवं लहसुन युक्त भोजन की व्यवस्था की है। इसे लागू करने का भी निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
रेलवे की नई कैटरिंग पॉलिसी के तहत जहां एक ओर स्टेशन पर बिकने वाला खाना महंगा कर दिया गया है तो वहीं दूसरी ओर आम यात्रियों के लिए भोजन के संबंध में उनके सफर को आरामदायक बनाने की तैयारी की गई है। दरअसल रेलवे में लंबे समय से खाने का एक ही ढर्रा चला रहा था। सफर के दौरान ऐसे लोगों की संख्या भी ज्यादा होती है जो लहसुन और प्याज मिला हुआ भोजन नहीं करते। इसी को देखते हुए इस बार इसमें व्यापक बदलाव किया गया है और बिना लहसुन और प्याज का भोजन स्टेशनों एवं ट्रेनों में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
रेलवे ने इस तरह के भोजन को ‘जैन फूड’ का नाम दिया है। ‘जैन फूड’ में दाल-बाटी और चूरमा, पनीर मक्खनी, गट्टा सब्जी आइटम शामिल किए गए हैं। इन सभी आइटमों में लहसुन और प्याज का प्रयोग नहीं होगा। इसके अलावा मीठा खाने वाले शौकीनों का भी रेलवे ने खास ख्याल रखा है। गुलाब जामुन, जलेबी, ब्रांडेड मिठाइयां आदि भी अब रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
जैन फूड (बिना लहसुन और प्याज का)
आइटम स्टेशन पैंट्रीकार
दाल-बाटी चूरमा (250 ग्राम) 48 रुपये 58 रुपये
पनीर मक्खनी (50 ग्राम पनीर, 100 ग्राम ग्रेवी) 40 रुपये 48 रुपये
गट्टा सब्जी (250 ग्राम) 15 रुपये 18 रुपये
गुलाब जामुन (30 ग्राम) 11 रुपये 13 रुपये
जलेबी (50 ग्राम) 06 रुपये 08 रुपये
केसरी बाथ (100 ग्राम) 09 रुपये 11 रुपये
ब्रांडेड मिठाईयां (एमआरपी पर)