फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Indian railway to increase charges for Bedrole

ट्रेनों में अब तकिया, चादर लेना हुआ महंगा

Wed, 29 Jul 2015 06:31 PM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
Indian railway to increase charges for Bedrole

लंबी दूरी की आरक्षित श्रेणी वाली ट्रेन में सफर करना अब और महंगा होने वाला है। अब आपको चादर व तकिए के कवर के लिए अलग से पैसे देने होंगे।

विज्ञापन


सफर के दौरान चादर, तौलिया, कंबल व तकिया कवर को लेकर यात्री बराबर शिकायत करते रहते हैं। इसमें गंदगी को लेकर कई लोग इस्तेमाल तक नहीं करते। इसे देखते हुए रेलवे ने डिस्पोजेबल चादर व तकिया का कवर देने की योजना बनाई है। रेल बजट में इसकी घोषणा भी की गई थी।
विज्ञापन


अभी गरीब रथ ट्रेन को छोड़ दें तो अन्य ट्रेनों में वातानुकूलित यान के यात्रियों को कंबल, चादर, तकिए व तौलिया के लिए अलग से चार्ज नहीं किया जाता है। यात्रा किराए में ही इसे यात्रियों को मुहैया कराया जाता है। गरीब रथ ट्रेन में इसके लिए यात्रियों से 25-35 रुपये अलग से लिए जाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे करा रहा ऑनलाइन सर्वे

Indian railway to increase charges for Bedrole

इसे लेकर रेलवे एक ऑन लाइन सर्वे करा रहा है। सर्वे में लोगों की राय मांगी जा रही है। इसके साथ ही यात्रा के दौरान परेशानी की भी जानकारी ली जा रही है।

सर्वे में यह भी बात पूछी गई कि आप अपना चादर इस्तेमाल करना चाहते है या ट्रेन में मिलने वाले चादर। इस ऑन लाइन सर्वे में करीब 30 तरह के सवाल लोगों से पूछे गए हैं। जिसमें लोगों से डिस्पोजेबल चादर की कीमत के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। चादर की कीमत दिए गए चार स्लैब में से एक स्लैब पर मार्क करना है।

इसके बाद रेलवे ऑनलाइन सर्वे से मिली जानकारी के अनुसार कीमत तय करेगा। सर्वे में सबसे कम कीमत 60 रुपये है लिहाजा यह तय है कि कम से कम यात्रियों को 60 रुपये तो चुकानी ही पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed