फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indian railway passengers will now get free from tension of change on ticekt counter

छुट्टे के नाम पर रेल यात्रियों को अब नहीं लगेगा चूना

Sun, 21 Feb 2016 02:03 AM IST
Updated Sun, 21 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
indian railway passengers will now get free from tension of change on ticekt counter

छुट्टा पैसा न होने के नाम पर रेल यात्रियों से ज्यादा पैसे ऐंठने वाले वेंडरों पर रेलवे ने नकेल कसने की तैयारी कर ली है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु के बजट में इस ठगी की काट रेल यात्रियों के लिए रखी जा सकती है। रेलवे ने इसके विकल्प के तौर पर चाय, पानी और खाने की चीजों के रेट तर्कसंगत करने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


उदाहरण के तौर पर चाय के सात रुपये के स्थान पर वेंडर 10 रुपये लेता है या पानी की बोतल के 15 रुपये केस्थान पर 20 रुपये लेता है तो उसे शेष राशि का सामान यात्री को देना होगा। यह सामान बिस्कुट या टॉफी हो सकता है। यही नहीं प्रभु के बजट में ई-कैटरिंग को प्रमुखता दी जा रही है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों पर फूड प्लाजा की संख्या बढ़ाई जाएगी, जो सीधे तौर पर ई-कैटरिंग से से जोड़े जाएंगे। साथ ही यात्रियों को खाने के अन्य विकल्प उपलब्ध कराने के लिए कई स्टेशनों पर बेस किचन स्थापित किए जाने की भी घोषणा हो सकती है। यही नहीं कैटरिंग की लाइसेंसिंग पॉलिसी को पूरी तरह बदलने को भी रेलवे ने कमर कस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरे-धीरे हटाई जाएंगी पैंट्री कार

indian railway passengers will now get free from tension of change on ticekt counter

रेलवे की कैटिरंग पॉलिसी में ई-कैटरिंग पर खासा जोर रहेगा। इसके लिए रेलवे कई बड़े ब्रांडों को शामिल कर  रहा है। रेलवे स्टेशनों पर ज्यादा से ज्यादा फूड प्लाजा इसी लिए लगाए जाएंगे। ब्रांडेड कंपनियों के इन फूड प्लाजा का फायदा रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्री तो उठाएंगे ही साथ में इन्हें मोबाइल एप से जोड़ा जाएगा।

यात्री को जिस स्टेशन पर जो भी खाना चाहिए  उसे बुकिंग के जरिए वही खाना मिलेगा। इसी तरह शुद्ध खाना उपलब्ध कराने के लिए कई स्टेशनों पर बेस किचन स्थापित किए जाने की योजना है। इन किचन में खाना तैयार होगा और ट्रेन में यात्रियों को सप्लाई किया जाएगा।

देश की 338 ट्रेनों में इस वक्त पैंट्री कार चलती है। सुरक्षा की दृष्टि से पैंट्री कार घातक तो हैं ही साथ ही एक यात्री कोच की जगह भी घेरती हैं। ई-कैटिरंग के जरिए और बेस किचन स्थापित कर रेलवे कई ट्रेनों से धीरे-धीरे पैंट्री कार हटाएगी। योजना यह भी बनाई गई है कि यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा ब्रांडेड पैक्ड फूड दिया जाए। जिसे गर्म कर वेंडर यात्री को सौंपेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed