फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indian railway is working on alternate ticket reservation system

खुशखबरी: वेटिंग टिकट पर भी मिल जाएगी सीट, जानिए कैसे?

Fri, 29 May 2015 07:53 AM IST
Updated Fri, 29 May 2015 07:53 AM IST
विज्ञापन
indian railway is working on alternate ticket reservation system

रेल मंत्रालय एक ऐसी योजना शुरू करने जा रहा है जो लागू हुई तो मुसाफिरों की बड़ी सिरदर्दी दूर हो जाएगी। मंत्रालय आल्टरनेट टिकट रिजर्वेशन सिस्टम योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत ई टिकट पर या फिर टिकट खिड़की पर बुकिंग के दौरान वेटिंग आती है तो आपके सामने कंफर्म यात्रा का विकल्प दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस विकल्प के लिए हामी भरने पर यह रेलवे की जिम्मेदारी होगी कि आपको को किसी अन्य ट्रेन या फिर अन्य दिनों में सीट उपलब्ध होने पर कंफर्म टिकट प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्रालय मोबाइल टिकट सुविधा का भी विस्तार करने जा रहा है। चेन्नई के बाद यह योजना जल्द ही मुंबई सबअरबन में शुरू की जाएगी और उसके बाद अगला लक्ष्य दिल्ली होगा। मंत्रालय इस सुविधा के लिए इसरो की भी सहायता लेने जा रहा है। इसरो के  जरिए मंत्रालय को जीपीएस मैपिंग मिल गई तो इस योजना को देश भर में भी लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल में मिलेगी एमएमसटी की सुविधा

indian railway is working on alternate ticket reservation system

मंत्रालय के मेंबर ट्रैफिक अजय शुक्ला ने खुलासा किया कि मोबाइल टिकट के साथ अब जल्द ही मोबाइल एमएसटी शुरू की जाएगी। ऐसा होने पर एमएसटी धारकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। मोबाइल टिकट के लिए पश्चिम और मध्य रेलवे को जीपीएस मैपिंग कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि प्रीमियम ट्रेनों का नाम बदलकर अब सुविधा ट्रेन किया जा रहा है।

स्पेशल ट्रेनों का नाम अब मांग की स्थिति उसी नामी  ट्रेन के रूप में ही रखा जाएगा। जिससे यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। इन्हें विकल्प ट्रेन का नाम दिया जाने की बात चल रही है। अगस्त या सितंबर माह तक इन ट्रेनों के संचालन का टाइम टेबल भी जारी किया जाएगा।

अभी तक टिकट रद्द किए जाने की स्थिति में मुसाफिरों को रिफंड में दिक्कत आती थी, लेकिन अब रिफंड के नए नियम बनाए जा रहे हैं। इसके तहत मुसाफिरों का टिकट रद्द किए जाने की स्थिति में तयशुदा भुगतान टुकड़ों की बजाय एकमुश्त रकम के रूप में दिया जाएगा।

सभी भाषाओं बुक होगा टिकट

ई टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट अभी तक अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध है, लेकिन रेल मंत्रालय अब ई टिकट बुकिंग को सभी भारतीय भाषाओं में शुरू करने जा रहा है। कुछ ही दिनों के अंदर हिंदी वेबसाइट शुरू होने जा रही है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बाकायादा भाषा का विकल्प होगा। यही नहीं टिकटों को भी विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में जारी किए जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed