फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indian railway increases meal and drinking water rates

रेलवे स्टेशन पर चाय-कॉफी की चुस्की हुई महंगी

Fri, 28 Dec 2012 11:14 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 28 Dec 2012 11:14 AM IST
विज्ञापन
indian railway increases meal and drinking water rates

रेलवे ने चाय-कॉफी और पानी के साथ ही जनता खाना की दरें बढ़ा दी है। नाश्ता व खाने की थाली की दरें भी बढ़ाई गई हैं। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इससे पहले भी रेलवे ने कुछ खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ाए थे।

विज्ञापन


ठंड में स्टेशन पर चाय की चुस्की लेने वाले यात्रियों को तीन की जगह अब पांच रुपये चुकाने होंगे। कॉफी के दाम सात से बढ़ाकर सीधे 15 रुपये कर दिया गया है। जनता खाना की दरों में दस रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। अब 10 रुपये के स्थान पर इसके लिए प्लेटफार्म पर 15 और ट्रेन में 20 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन


शाकाहारी थाल जो अभी तक 22 रुपये की मिलती थी उसके लिए 35 रुपये चुकाने होंगे। रेल नीर की प्रति बोतल पर तीन रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके लिए अब 15 रुपये चुकाने होंगे। इसी तरह शाकाहारी नाश्ता जो अभी तक स्टेशन पर 17 रुपये का था, अब उसके लिए 25 रुपये और ट्रेन में उसी नाश्ते के लिए 30 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांसाहारी नाश्ते के लिए 20 के बजाय 30 रुपये और ट्रेन में 35 खर्च करने होंगे। मांसाहारी थाली के दाम भी बढ़ गए हैं। अब इसके लिए 27 की बजाय 40 रुपये वसूले जाएंगे। हालांकि पैंट्रीकार में पहले से ही शाकाहारी व मांसाहारी थाल के ज्यादा दाम वसूले जा रहे हैं।  


बढ़ोत्तरी के संबंध में रेलवे बोर्ड के पर्यटन व कैटरिंग के निदेशक विवेक कुमार श्रीवास्तव की ओर से जारी की गई सूची स्टेशनों व ट्रेनों में चस्पा की जा रही है। श्रीवास्तव ने बताया कि खाने-पीने के दाम कई सालों से नहीं बढ़े थे। इसलिए बोर्ड ने खाने-पीने के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक रेलवे ने यह दाम 21 दिसंबर 2012 को लागू किए हैं लेकिन रेलवे जोनों को आदेश 27 दिसंबर को भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed