फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Indian railway helped unhealthy child in train after getting twitter message

'प्रभु' की चिड़िया का कमाल, ट्रेन में बच्चे का इलाज

Thu, 11 Feb 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद।
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद। Updated Thu, 11 Feb 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
Indian railway helped unhealthy child in train after getting twitter  message

रेल मंत्री सुरेश प्रभु की ‘चिड़िया’ बृहस्पतिवार को एक बीमार बच्चे के लिए संजीवनी लेकर आई। दरअसल इलाहाबाद आ रही पवन एक्सप्रेस के एसी टू कोच में सफर कर रही एक महिला यात्री के बच्चे की तबीयत खासी बिगड़ गई थी।

विज्ञापन


यात्री द्वारा ट्रेन में चिकित्सीय सुविधा की गुहार रेल मंत्री सुरेश प्रभु के ट्विटर एकाउंट में लगाई गई। सूचना मिलने के बाद यात्री का थोड़ी ही देर में बच्चे को देखने के लिए डॉक्टरों की टीम ट्रेन में पहुंच गई। इलाहाबाद स्टेशन पहुंचने पर भी महिला और उसके बच्चे का हाल लेने के लिए रेलवे के तमाम अफसर एवं कर्मचारी पहुंच गए।

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 11061 पवन एक्सप्रेस के ए वन कोच में जयश्री नाम की महिला अपने चार वर्षीय बच्चे के साथ मुंबई से बलिया जा रही थी। बीच रास्ते जबलपुर के आसपास उसके बच्चे  की तबीयत अचानक खराब हो गई। जयश्री ने इसकी सूचना रेल मंत्री को ट्वीटर के माध्यम से दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्वीट मिलने के बाद रेलमंत्री ने संबंधित जोन के अफसरों को सूचित कर दिया। ट्रेन इलाहाबाद आ रही थी सो यहां भी अफसर सक्रिय हो गए। इस बीच सतना पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने उसके बीमार बच्चे का उपचार किया और आवश्यक दवाएं दीं। इलाहाबाद आते-आते तबीयत में थोड़ा सुधार भी हो गया।


सुबह 11 बजे ट्रेन जंक्शन पहुंची तो यहां भी महिला और उसके बच्चे का हालचाल लिया गया। महिला ने सफर जारी रखने का निर्णय लिया और रेलमंत्री को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed