यात्रीगण ध्यान दें! अब रेलवे स्टेशन पर मिलेगी एक और सौगात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब वह दिन दूर नहीं जब रेल यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर आरओ का शुद्द पानी पीने को मिलेगा और वह सस्ता। यात्रियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए रेलवे मंत्रालय ने देशभर के स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीनें (डब्ल्यूवीएम) लगाने का निर्णय लिया है।
इनसे यात्रियों को बेहद कम दाम में पीने का पानी मिल सकेगा। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वेंडिंग मशीनों से पैकेट बंद की तुलना में सस्ता पानी मिलेगा।
यात्रियों को आधे लीटर के लिए पांच रुपये, एक लीटर के लिए आठ, दो लीटर के लिए 12 और पांच लीटर के लिए केवल 25 रुपये चुकाने होंगे।
LED डिस्प्ले पर दिखेगा दाम और मात्रा
एक एलईडी डिस्प्ले पर पानी की मात्रा और दाम दिखाया जाएगा। मशीन में कई नल लगे होंगे ताकि एक साथ कई यात्री सुविधा का लाभ उठा सकें।
प्रतिष्ठित निर्माता या उनके अधिकृत एजेंट या फ्रेंचाइजी ही मशीनें लगाएंगी। फ्रेंचाइजी या एजेंटों का चयन टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। शुरुआती चरण में रेलवे स्टेशनों के उन प्लेटफार्म पर वेंडिंग मशीनें नहीं लगाई जाएंगी, जहां पहले से ही आरओ के जरिए मुफ्त पेयजल की व्यवस्था है।
स्वास्थ्य निरीक्षक या स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा समय-समय पर मशीन से सप्लाई होने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि ये मशीनें रिवर्स ऑसमोसिस (आरओ) तकनीक सा अल्टरनेट सुपीरियर टेक्नोलॉजी पर आधारित होंगी।
आईआरसीटीसी के पास ही डब्ल्यूवीएम की देखरेख की भी जिम्मेदारी होगी।