फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indian prime minister salary reveals by rti

PM बनने के बाद ये होगी मोदी की सैलरी

Fri, 23 May 2014 10:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 23 May 2014 10:23 PM IST
विज्ञापन
indian prime minister salary reveals by rti

लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद अब नए प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण का इंतजार है। 26 मई यानी सोमवार को शाम 6 बजे मोदी का शपथ ग्रहण होगा।

विज्ञापन


लेकिन क्या आपको पता है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी को कितनी तनख्वाह यानी सैलरी मिलेगी?

ये जानने की इच्छा सभी के मन में रहती है कि आखिर हमारे देश के प्रधानमंत्री को कितनी सैलरी मिलती है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी को कितनी सैलरी मिलेगी।

विज्ञापन

डेढ़ लाख से ज्यादा की सैलरी

indian prime minister salary reveals by rti

नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप हर महीने करीब एक लाख, 60 हजार रुपए सैलरी के रूप में मिलेंगे। जिसमें प्रधानमंत्री को 50 हजार रुपए मूल वेतन शामिल है।

इसके साथ ही तीन हजार रुपए खर्च विषयक भत्ता मिलता है। साथ ही प्रधानमंत्री को 2 हजार रुपए प्रति दिन भत्ते के हिसाब से 62,000 रुपये हर महीना मिलता है और 45,000 रूपये सांसद भत्ता के तौर पर मिलता है।

साल 2013 में एक आरटीआई के जरिए ये जानकारी सामने आयी है।

7 आरसीआर में रहेंगे मोदी

indian prime minister salary reveals by rti

इन सबके अलावा देश के प्रधानमंत्री को स्पेशल जेट, सरकारी आवास, निजी स्टॉफ और दूसरे भत्ते भी मिलते हैं।

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का दफ्तर रायसीना की पहाड़ी के नजदीक साउथ ब्लॉक में कमरा नंबर 151 और घर 7, रेस कोर्स रोड होगा।

इसके साथ ही नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में भी इजाफा होगा। सुरक्षा का इंतजाम भी हाईटेक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed