फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Indian origin woman murdered in Pakistan

पाकिस्तान में भारतीय मूल की महिला की हत्या

Thu, 10 Jan 2013 11:11 PM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
अहमदाबाद/एजेंसी Updated Thu, 10 Jan 2013 11:11 PM IST
विज्ञापन
Indian origin woman murdered in Pakistan

भारतीय मूल की एक महिला की पिछले महीने कराची में उसके पाकिस्तानी पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। महिला के परिजनों ने बृहस्पतिवार को यहां इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


मृतका के भाई नोएल होजेस ने बताया कि उसकी बहन शिर्ले अन होजेस (39) ने धर्म परिवर्तन कराकर अपना नाम शबनम खान रख लिया था। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 4 दिसंबर को उसके पति गुल मोहम्मद खान ने उसकी हत्या कर दी। महिला के भाई ने बताया कि हमें इस घटना के बारे में कल ही पता चला, जिसके बाद से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन


होजेस ने बताया कि कराची पुलिस ने गुल मोहम्मद के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में मेरी वहां के जांच अधिकारी से बुधवार रात फोन पर बात हुई है। होजेस ने कहा कि मेरी बहन जब खान से मिली थी तो उसने खुद को भारतीय नागरिक बताया था। इसके बाद उन्होंने 1998 में शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


1999 में उनकी एक बेटी भी हो गई। शादी के बाद उसने बताया कि वह पाकिस्तानी नागरिक है। मेरी बहन और अपनी बेटी को अपने परिवार से मिलाने की बात कहकर साल 2000 में वह उन्हें साथ लेकर पाकिस्तान चला गया। इसके बाद हम लोगों को वहां बहन को सताए जाने की खबरें मिलने लगीं। इसके बाद हमने पाकिस्तानी संगठनों की मदद से उसे वहां से भारत लाने का प्रयास शुरू किया।

इस बीच पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग में भी हमने अपील की। जब इस मामले में वहां जांच शुरू हुई तो उसके पति ने उसकी हत्या कर दी। होजेस ने बताया कि उसकी बहन की दो बेटियां हैं, एक 13 साल की और दूसरी छह साल की।


होजेस ने कहा कि हम पाकिस्तान सरकार से बहन की बेटियों को उन्हें सौंपने की अपील करेंगे। इसके अलावा हम भारत सरकार से भी इस मामले में पाकिस्तान से बात करने का अनुरोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed