फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indian origin amar singh appointed as commissioner in Malaysia

मलेशिया में भारतीय मूल का सिख बना पुलिस कमिश्नर

Tue, 23 Feb 2016 05:24 AM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 05:24 AM IST
विज्ञापन
indian origin amar singh appointed as commissioner in Malaysia

मलयेशिया में एक भारतीय मूल के सिख को पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया गया है। यह पहली बार है जब कोई भारतीय सिख मुस्लिम बहुल देश की राजधानी कुआलालंपुर के पुलिस कमिश्नर की गद्दी संभालेगा।

विज्ञापन


फिलहाल अमर सिंह पुलिस उपायुक्त के पद पर काबिज हैं। वह कुआलालंपुर के मौजूदा पुलिस कमिश्नर तजुद्दीन मोहम्मद की जगह लेंगे। सिंह की नियुक्ति की घोषणा पिछले शुक्रवार को ही कर दी गई थी।
विज्ञापन


एक स्थानीय समाचार वेबसाइट के मुताबिक अमर सिंह से पहले उनके पिता और उनके नाना भी मलयेशियाई पुलिस में अपनी सेवा दे चुके हैं। सिंह के पिता इशर सिंह 1939 में पुलिस में भर्ती हुए थे। वह एक पुलिस अफसर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से की थी शुरुआत

indian origin amar singh appointed as commissioner in Malaysia

इससे पहले 1900 में अमर सिंह के नाना ने भी पुलिस में एक कांस्टेबल के तौर सेवा देने की शुरुआत की थी।

पुलिस आयुक्त बनने वाले अमर सिंह ने बीएससी की डिग्री हासिल की है।

उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ बकिंगम से एलएलबी की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने शरिया कानून में भी डिप्लोमा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed