{"_id":"71080dfc-85a4-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"indian-navy-helicopter-crashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो जवान लापता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नौसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो जवान लापता
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 05 Mar 2013 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाखापत्तनम बंदरगाह के पास मंगलवार को नौसेना का हेलीकॉप्टर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
नेवी अधिकारियों के मुताबिक हेलीकॉप्टर में उस समय चार लोग सवार थे।
चालक दल के दो सदस्यों को तुरंत बचा लिया गया, लेकिन दो अन्य अभी भी लापता हैं।
उनकी तलाश की जा रही है। नियमित ट्रेनिंग के दौरान मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे चेतक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ। नौसेना ने हल्के उपयोग के हेलीकॉप्टर की दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए हैं।
60 और 70 के दशक के चीता और चेतक हेलीकॉप्टर आमतौर पर जवानों के छोटे ग्रुप या हल्के सामान को लाने ले जाने के लिए प्रयोग में लाए जाते हैं।
इन पुराने चॉपर्स की जगह पर नौसेना पहले ही दो इंजन वाले 56 नए हेलीकॉप्टर खरीदने की प्रक्रिया में है। वायुसेना और थल सेना भी इन हेलीकॉप्टरों को बदलने की प्रक्रिया पर काम कर रही है।
विज्ञापन
पिछले साल गोवा के पणजी में भी इसी तरह का हादसा हुआ था, जिसमें दो पायलट समेत तीन नौसेना कर्मियों की मौत हो गई थी।
डाबोलिम एयरपोर्ट पर लैंड करते समय हेलीकॉप्टर की मशीन ने काम करना बंद कर दिया था। इससे पहले 2005 में गोवा से विशाखापत्तनम जा रहा नौसेना का हेलीकॉप्टर कर्नाटक के बेलगाम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन