{"_id":"1e2b17c8-1c22-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"indian-mujahideen-terrorist-fasih-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन मुजाहिद्दीन का आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इंडियन मुजाहिद्दीन का आतंकी गिरफ्तार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Oct 2012 05:05 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी फसीह मोहम्मद को सऊदी अरब से भारत लाकर गिरफ्तार कर लिया है। फसीह पर दिल्ली की जामा मस्जिद में गोलीबारी और चिन्नास्वामी स्टेडियम में धमाकों का आरोप है।
विज्ञापन
कथित तौर पर इंडियन मुजाहिद्दीन का सदस्य फसीह बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। फसीह को इसी साल मई में सऊदी अरब में पकड़ा गया था। भारत ने सउदी अरब से फसीह को वापस भेजने की मांग की थी और उसके खिलाफ इंटरपोल रेड कार्नर नोटिस भी निकाला गया था।
विज्ञापन
पेशे से इंजीनियर फसीह का नाम संदिग्ध इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकवादियों की पिछले नौ माह में हुई गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ के दौरान सामने आया।
विज्ञापन