फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indian mujahideen chief tehseen akhtar held

मोदी की रैली में धमाके कराने वाला गिरफ्तार

Tue, 25 Mar 2014 05:31 PM IST
टीम डिजिटल, ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल, ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 25 Mar 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
indian mujahideen chief tehseen akhtar held

सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी की पटना रैली में सिलसिलेवार बम धमाकों की साजिश रचने वाला तहसीन अख्तर उनके हत्थे चढ़ गया है।

विज्ञापन


एटीएस सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि इंडियन मुजाहिदीन चीफ तहसीन अख्तर उर्फ मोनू पटना बम धमाकों का मास्टरमाइंड है। उसे एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


तहसीन बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। पुलिस को बोधगया और पुणे ब्लास्ट में उसकी तलाश थी। पुलिस के मुताबिक तहसीन पाकिस्तान भागने की फिराक में था। भटकल की गिरफ्तारी के बाद एटीएस को यह दूसरी बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ने भेजा है आतंकियों को

indian mujahideen chief tehseen akhtar held

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने लोकसभा चुनाव के दौरान देश के 18 बड़े नेताओं पर हमले की आशंका जता कर सनसनी मचा दी है। एजेंसियों के मुताबिक पाकिस्तान ने अपने स्लीपिंग मॉड्यूल के 32 आतंकियों को भारत के डेढ़ दर्जन बड़े नेताओं की हत्या के लिए भेजा है।

भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी पर हमले की साजिश नाकाम होने के बाद इस आशंका को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। पकड़े गए आतंकियों से इसका खुलासा होने की बात कही जा रही है।

वरिष्ठ नेताओं को सलाह दी गई है कि वे एक साथ चुनावी भ्रमण करने से बचें। उनकी सुरक्षा और बढ़ाने के लिए देशभर में खुफिया अलर्ट जारी हो गया है।

सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर चलेंगे नेताजी

indian mujahideen chief tehseen akhtar held

एसपीजी की सुरक्षा नहीं मिलने के कारण अब नरेद्र मोदी को एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग (एएसएल) सिस्टम से सुरक्षा दी जाएगी, जिसमें मिलेट्री इंटेलीजेंस के साथ देश की दो दर्जन से अधिक सुरक्षा एजेंसियों को शामिल किया गया है।

लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए पूरे देश में घूमने वाले सभी बड़े नेताओं को सुरक्षा एजेसियों की सलाह मानने, सुरक्षा मानकों को पूरा कराने में मदद करने की सलाह दी गई है।

मसलन, नेता सुरक्षा घेरा न तोड़ें, सुरक्षा कर्मियों की बात मानें, भीड़ के दौरान जनता से सीधे मिलने से परहेज करें। बड़े नेता एक साथ न घूमें।

भाजपा में स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, एक साथ प्रचार के लिए एक प्लेन का इस्तेमाल न करें। बड़े नेता एक साथ एक कार में कहीं भी आएं-जाएं नहीं।

पश्चिमी यूपी में टास्क फोर्स तैनात

indian mujahideen chief tehseen akhtar held

कांग्रेस के स्टार प्रचारक सोनिया गांधी, राहुल व प्रियंका के लिए भी सुरक्षा एजेंसियों को सुनने की सलाह दी गई है। सपा प्रमुख मुलायम सिंह, यूपी के सीएम अखिलेश यादव को भी सावधानी बरतने का सुझाव दिया गया है।

पश्चिमी यूपी में पहले चरण में लोकसभा चुनाव का मतदान 10 अप्रैल को होना है। अलीगढ़ सहित 10 लोकसभा सीटों पर बड़े नेताओं की सभाएं 30 मार्च से सात अप्रैल के बीच होनी है।

आतंकियों के मंसूबों के मद्देनजर विभिन्न राजनीतिक दलों के 18 वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया एजेंसियों की सलाह पर अलग से टास्क फोर्स भी बनाया गया है जो पहली अप्रैल से पश्चिमी यूपी में डेरा डाल देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed