{"_id":"e9e5861b85e9fc1edcc48127b7d53157","slug":"indian-man-got-death-penalty-for-rape-in-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल की बच्ची से रेप, मिली सजा ए मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सात साल की बच्ची से रेप, मिली सजा ए मौत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 11:30 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त अरब अमीरात की एक कोर्ट ने अबू धाबी के स्कूल में सात साल की बच्ची से रेप के आरोप में एक भारतीय को मौत की सजा सुनाई है। आरोपी उस स्कूल में सफाई कर्मचारी था।
विज्ञापन
खलीज टाइम्स में छपी खबर के अनुसार, 56 वर्षीय आरोपी पर रेप करने, यौन शोषण और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे थे। अबू धाबी की अपराध न्यायालय के तीन जजों की खंडपीठ ने उसे मौत की सजा सुनाई।
विज्ञापन
पीड़िता के परिजनों ने हर्जाने के तौर पर 50 लाख दिरहम की मांग की है। पीड़ित लड़की के वकील हुसैन अल जजीरी ने स्कूल प्रशासन पर छात्रा की सुरक्षा में नाकाम रहने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वारदात के बाद से लड़की के मां-बाप मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं। जो घटना हुई है उससे वे आगे भी व्यथित रहेंगे।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह वारदात 14 अप्रैल की है। आरोपी लड़की को घसीटते हुए स्कूल की रसोई में ले गया था और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था।
लड़की के परिजनों को इस घटना का पता तब चला जब वह स्कूल से लौटकर घर में फर्श पर लेटी हुई थी। मां के पूछने पर उसने सारी घटना बयान कर दी।