फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Indian maid wins 50 gm gold in Dubai for using metro rail service

मेट्रो की सवारी से बल्ले-बल्ले, नौकरानी को मिला 50 ग्राम सोना

Tue, 03 Nov 2015 12:58 PM IST
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
Indian maid wins 50 gm gold in Dubai for using metro rail service

दुबई के घरों में काम करने वाली एक भारतीय महिला ने मेट्रो की सवारी का मजा लेते हुए पचास ग्राम सोना जीता है। दुबई में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत तमिलनाडु की रहने वाली इस भारतीय महिला को ये इनाम मिला है। तमिलनाडु के तंजावूर की रहने वाली 54 वर्षीय शांति राबिन एक अरब परिवार में पिछले 22 सालों से केयरटेकर के तौर पर काम कर रही हैं। 'मुझे मेट्रो में सफर करने पर ये तोहफा मिला है और इसे मैं ईश्वर का आशीर्वाद मानती हूं। इसे पाकर मैं बहुत खुश हूं।' ये कहना है शांति राबिन का।

विज्ञापन


घर का काम करने के बाद शांति अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करती थी। इसके लिए वो दुबई मेट्रो, बसों और सार्वजनिक परिवहन के दूसरे साधनों से आती-जाती थी।
विज्ञापन

ऐसे जीता सोना

Indian maid wins 50 gm gold in Dubai for using metro rail service

हर सफर पर उसे उसके मेट्रो कार्ड पर कुछ प्वाइंट मिलते थे। जितना ज्यादा सफर, उतने ज्यादा प्वाइंट। शांति इस कामयाबी के लिए अपने स्पॉंसर का भी शुक्रिया करना नहीं भूल रही हैं। शांति का कहना है कि उन्होंने मुझे कहीं भी आने जाने की आजादी दी जिसकी वजह से मुझे ये कामयाबी हासिल हुई।

शांति कहती हैं कि मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि मैं दुबई मेट्रो को बहुत करीब से जानती हूं। सार्वजनिक परिवहन दिवस के मौके पर दुबई ट्रांसपोर्ट और ट्रांसपोर्टेशन डे अथॉरिटी ने सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दो हफ्ते पहले यह अभियान शुरू किया था। जो लोग नियमित तौर पर इस तरह के परिवहन का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें और बढ़ावा देने के लिए कई तरह के इनाम जैसे नकद, सोने के सिक्के, स्मार्ट वॉच और लैपटॉप इनाम के तौर पर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed