फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Indian IS recruit ‘killed’ in Syria was from Bhatkal

सीरिया में मारे गए IS आतंकी का था भटकल कनेक्शन

Fri, 20 Mar 2015 05:04 PM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 05:04 PM IST
विज्ञापन
Indian IS recruit ‘killed’ in Syria was from Bhatkal

सीरिया में मारे गए आईएसआईएस आतंकी की शिनाख्त सुल्तान अब्दुल कादिर अरमार नाम से कर ली गई है। 39 वर्षीय यह युवक कर्नाटक के भटकल जिले का रहने वाला है और वह आईएसआईएस जिहादी बनने के लिए सीरिया गया था।

विज्ञापन


भारतीय जिहादी ग्रुप अंसर अल तौहीद फि'बिलाद अल हिंद ने गुरुवार को बताया कि अरमार की सीरिया-तुर्की की सीमा पर कोबान क्षेत्र में लड़ाई लड़ते हुए 6 मार्च को मौत हो गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल ही अरमार के संदिग्ध आतंकी होने की खबर आई थी। वह कट्टर जिहादी ग्रुप की तरफ से जारी काफी सारे प्रोपोगेंडा वीडियों में दिखाई दिया था। संगठन ने इस भारतीय मुस्लिम को पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान इलाके में लगे कैंप में आने के लिए निमंत्रण दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 7 दिसंबर 1975 को जन्मे अरमार का बचपन भटकल के नवायथ कालोनी में बीता था। वह शब्बीर हुसैन अरमार का बेटा था जिनका एक छोटा सा बिजनेस था।

परिवार को अरमार की मौत की खबर नहीं

Indian IS recruit ‘killed’ in Syria was from Bhatkal

अरमार के परिजनों का कहना है कि उन्हें अपने बेटे की मौत की कोई खबर नहीं मिली है। अरमार की मां हजीरा अरमार ने बताया कि मैंने पिछले 6 सालों से उसकी आवाज नहीं सुनी है, मैं नहीं जानती कि वो कहां है।
   
अनवर हुसैन के बाद अरमार दूसरा भारतीय हैं जिसकी विदेश में लड़ाई के दौरान मौत हुई है। अनवर भी भटकल से ही था। अनवर की मौत साल 2014 की गर्मियों में हुई थी।

पुलिस और खुफिया एजेंसी उन अपुष्ट खबरों की पुष्टि कर रहे हैं जिसमें बताया जा रहा है कि शहीम तांकी जो कि थाने के उन चार युवकों में शामिल था जो पिछले साल आईएसआईएस में शामिल हो गया था, उसकी भी मौत काबोन के युद्ध क्षेत्र में हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed