फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Indian hockey captain Sardar Singh accused of sexual harassment.

हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप

Wed, 03 Feb 2016 03:54 PM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
Indian hockey captain Sardar Singh accused of sexual harassment.

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। लंदन से आई भारतीय मूल की एक महिला ने सरदार सिंह के खिलाफ लुधियाना के थाना कूमकलां पुलिस को लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


आरोप लगाने वाली महिला भी हॉकी खिलाड़ी है। आरोप लगाने वाली महिला ने सरदार सिंह को अपना मंगेतर भी बताया है। इस बीच भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने महिला के मंगेतर होने से भी इंकार किया है।
विज्ञापन


उसके मुताबिक सरदार सिंह ने उसे मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया है। इतना ही नहीं महिला ने आरोप लगाया कि सरदार सिंह ने उसकी इच्छा के विरूद्ध 2015 में जबरन उसका गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया। महिला के मुताबिक बाद में उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंदन की युवती ने हॉकी खिलाड़ी पर लगाए आरोप

Indian hockey captain Sardar Singh accused of sexual harassment.

श्री भैणी साहिब आई युवती ने मंगलवार को एसएचओ सुरजीत सिंह नागरा से मिल कर शिकायत दी। अपनी शिकायत में उसने बताया कि उसके नाना-दादा कई साल पहले लंदन में बस गए थे। उसका जन्म वहीं पर हुआ है।

2014 में उसकी सगाई हरियाणा के अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी के साथ हुई थी। पहले-पहले दोनों के बीच फोन पर बहुत बातें हुआ करती थी। मगर अब लंबे समय से खिलाड़ी ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया है।

एसएचओ नागरा ने कहा कि मामला उनके थाने का नहीं है। इसलिए एडीसीपी-4 सतबीर अटवाल की जानकारी में मामले को ला दिया गया है। युवती के आरोप पर कोई कार्रवाई भी नहीं बनती है। जांच में अगर कुछ सामने आया तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed