{"_id":"da4627d2-eb06-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"indian-government-launches-urdu-fonts-for-computer-and-mobiles","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में ही बना उर्दूभाषियों के लिए उर्दू फोंट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
देश में ही बना उर्दूभाषियों के लिए उर्दू फोंट
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 12 Jul 2013 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के 15 करोड़ उर्दूभाषी लोग अब अपने कंप्यूटर और मोबाइल फोन में देश में ही विकसित उर्दू फोंट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
इसके इस्तेमाल से पाकिस्तान में विकसित फोंट पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। सूचना तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग द्वारा विकसित यह फोंट आम लोगों के लिए निशुल्क उपलब्ध होगा।
दूरसंचार एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा, ‘हम पिछले कई साल से इस संबंध में तकनीक की मदद से लोगों को उर्दू से जोड़ने की कोशिशें कर रहे थे। आखिरकार हम इसमें कामयाब रहे। उर्दू भाषा की जड़ें भारतीय संस्कृति में गहराई तक हैं। इंकलाब जिंदाबाद के नारे से हर कोई जुड़ा है।’
विज्ञापन
फोंट को दो वर्गों नस्ख और नस्तालिक के रूप में विकसित किया गया है।