फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indian flag shown upside down in cwg official song video

CWG में तिरंगे का अपमान, मचा बवाल

Fri, 25 Jul 2014 05:55 PM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
indian flag shown upside down in cwg official song video

20वें कॉमनवेल्थ गेम्स के अद्भुत आगाज के साथ ही उस पर विवादों का साया भी पड़ गया। करीब 40 हजार दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच ओलंपिक पदक विजेता शूटर विजय कुमार ने भारतीय दल की अगुआई की।

विज्ञापन


लेकिन समारोह का मजा तब किरकिरा हो गया जब इन खेलों के आधिकारिक गीत ‘लेट द गेम्स बिगेन’ के जारी वीडियो में भारतीय ध्वज को उल्टा पकड़कर तिरंगे का अपमान किए जाने का मामला सामने आया। भारतीय दल प्रमुख ने इसे लेकर कड़ी आपत्ति जाहिर की है।
विज्ञापन


दरअसल, कॉमनवेल्थ गेम्स के आधिकारिक गीत में तीन लोगों को हाथ में तिरंगा लिए दिखाया गया है लेकिन इस तस्वीर में तिरंगे की हरी पट्टी ऊपर की ओर है जबकि केसरिया भाग नीचे की ओर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों के अधिकारियों द्वारा तिरंगे के इस अपमान को लेकर भारतीय प्रशंसक सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। वहीं भारतीय दल प्रमुख राज सिंह ने भी इस पूरे मामले पर कड़ी आपत्ति जताई है और जल्द ही आयोजन समिति को इस गलती के बारे में पत्र लिखकर इसमें सुधार करने की मांग की है।

परेड में सबसे आगे रहा भारत

indian flag shown upside down in cwg official song video

ओलंपिक पदक विजेता शूटर विजय कुमार के नेतृत्व में भारतीय दल ने 20वें कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह में परेड की अगुआई की। भारतीय दल के लिए वह पल बेहद गौरवान्वित करने वाला था जब उसे विभिन्न राष्ट्रों की परेड में सबसे पहले उतरने का मौका मिला।

यह अवसर उसे पिछला मेजबान होने के नाते दिया गया। भारतीय दल में पुरुष सिर पर लाल रंग की पारंपरिक पगड़ी पहने हुए थे तो महिलाएं हरे रंग की साड़ी और उस पर राष्ट्रीय टीम का ब्लेजर पहने हल्के कदमों से चहलकदमी कर रही थीं। उन्होंने स्टेडियम में बैठे लोगों का नमस्ते की मुद्रा में अभिवादन किया।

डोपिंग ने फिर किया शर्मिंदा
भारतीय दल को तब शर्मसार होना पड़ा, जब पैरा पावरलिफ्टर सचिन चौधरी को पिछले महीने राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी द्वारा प्रतियोगिता से इतर किए गए परीक्षण में प्रतिबंधित दवा के सेवन का दोषी पाया गया। कॉमनवेल्थ गेम्स में सचिन पदक के दावेदार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed