फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indian embassy takes up azam khan detention with us

आजम के अपमान पर अमेरिका से की बात

Sat, 27 Apr 2013 12:19 AM IST
नई दिल्ली/वाशिंगटन/एजेंसी
नई दिल्ली/वाशिंगटन/एजेंसी Updated Sat, 27 Apr 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
indian embassy takes up azam khan detention with us

उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खां के साथ अमेरिका में बोस्टन के लोगान एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी के मुद्दे को भारत ने अमेरिकी प्रशासन के साथ उठाया है।

विज्ञापन


वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने इस मुद्दे पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय से बात की। वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के प्रवक्ता एम श्रीधरन ने कहा कि आजम को एयरपोर्ट पर रोके जाने की घटना पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत हुई है।
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अकबरुद्दीन ने भी कहा कि हमने भारतीय दूतावास से अमेरिकी प्रशासन के साथ इस मुद्दे को गंभीरता से उठाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि हार्वर्ड में व्याख्यान देने के लिए अमेरिका गए आजम को एयरपोर्ट पर रोक कर उनकी तलाशी ली गई और उनसे पूछताछ की गई थी, जिससे नाराज आजम ने वहां अपने कई कार्यक्रमों को रद्द कर दिया।

उन्होंने अपना दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौटने की बात भी कही थी।

हालांकि कजाखस्तान की यात्रा पर गए विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने आजम खान को अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोके जाने की घटना को ज्यादा तूल नहीं देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि अमेरिका में आव्रजन प्रक्रिया बेहद सख्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed