{"_id":"83ae30a305f9f4abbc7777c3c61a54d9","slug":"indian-dog-on-mount-everest","type":"story","status":"publish","title_hn":"एवरेस्ट पर पहुंचा भारतीय कुत्ता, बनाया रिकॉर्ड ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एवरेस्ट पर पहुंचा भारतीय कुत्ता, बनाया रिकॉर्ड
एजेंसी/काठमांडू
Updated Thu, 14 Nov 2013 07:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक आठ माह के भारतीय कुत्ते ने माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर पहुंचने का कारनामा किया है। जोएनी लेफ्सन नामक महिला ने लेह के एक कचरा स्थल के पास बीमार पड़े इस कुत्ते को बचाया था।
विज्ञापन
रूपी नाम का यह कुत्ता 5,364 मीटर की दुर्गम चढ़ाई पूरी कर शीर्ष पर पहुंच गया।
पिछले साल सितंबर में दक्षिण अफ्रीकी लेफ्सन ने इस कुत्ते को गोद लिया था। दरअसल, लोफ्सन दुनिया में अपनी तेज चाल के लिए प्रसिद्ध आस्कर कुत्ते के साथ माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने यहां आई थी, लेकिन एक दुर्घटना में इस कुत्ते की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद लेफ्सन को रूपी मिला और उन्होंने उसे गोद ले लिया। अब यही रूपी एवरेस्ट पर चढ़ने वाला दुनिया का पहला कुत्ता बन गया है।
लेफ्सन ने कहा कि यह कुत्ता दौड़ते हुए उनके पास आया था। वह उस वक्त बेहद कमजोर था। उसके स्वस्थ होने के महीनों बाद करीब साढ़े आठ दिन की बेहद दुर्गम चढ़ाई करते हुए दोनों 26 अक्टूबर को एवरेस्ट कैप पहुंचे।
विज्ञापन
वहां पर उन्होंने दुनिया के आवारा कुत्तों के लिए घर की दुआ की।