{"_id":"d2647924-7b08-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"indian-doesnot-afraid-to-ghost","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भारतीयों को नहीं डराते हैं भूत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब भारतीयों को नहीं डराते हैं भूत
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2013 08:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉरर फिल्मों के जरिए बालीवुड भले ही लोगों के डर को भुनाने की कोशिश में जुटा हो लेकिन वैज्ञानिकों के सर्वें रिपोर्ट की मानें तो भारतीयों ने भूतों से डरना अब छोड़ दिया है। विज्ञान के प्रचार-प्रसार से जुड़ीं केंद्रीय संस्थाओं की ओर से कराए गए सर्वे में यह पाया गया है कि लोगों में अंधविश्वासों तथा विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ी है। हालांकि एड्स, आकाशगंगा जैसे कई मान्यताएं अब भी हैं जिसको लेकर लोग नए तर्क सुनने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं सूचना स्रोत संस्थान और राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद की ओर से महाकुंभ, अर्द्धकुंभ में ‘वैज्ञानिक समझ एवं चेतना’ विषय पर 1989 से सर्व किया जा रहा है। इसी सिलसिले में टीम के 70 सदस्य इस साल भी 14 फरवरी से मेला क्षेत्र में हैं जो 20 फरवरी तक रहेंगे। सर्वे के लिए दो स्तर पर प्रश्नों की सीरिज बनाई गई है।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट लीडर गौहर रजा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पहले बड़ी संख्या ऐसे लोगों की रही जो भूत से डरती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। इतना ही नहीं जो लोग भूत को मानते हैं उनमें भी अधिकतर का यही कहना है कि ये किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते। उन्होंने बताया कि कोई भी वस्तु नीचे क्यों आ जाती है, पृथ्वी का आकार कैसा, बीटी कपास क्या है आदि के वैज्ञानिक तथ्यों को जानने वालों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन
मच्छर के काटने से एड्स?
हालांकि एक बड़ा वर्ग अब भी ऐसा है जिसमें कई तरह की भ्रांतियां हैं। लोग एड्स के बारे में बहुत कुछ जानने लगे हैं लेकिन मच्छर के काटने से एड्स होता है इसको लेकर स्पष्ट नहीं हैं। अब भी कई परिवारों का मानना है बिजली बड़े बेटे पर ही गिरती है। टीम के सदस्य सूर्यजीत ने बताया कि इस बार हुए सर्वे के सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं। जल्द ही फाइनल रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस सर्वे का मकसद विज्ञान के प्रति लोगों का नजरिया जानना है, जिससे कि योजनाओं में इसका इस्तेमाल किया जा सके।