फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indian companies help to isis in making of bomb

IS को बम बनाने का सामान सप्लाई कर रही 7 भारतीय कंपनियां

Fri, 26 Feb 2016 12:43 PM IST
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
indian companies help to isis in making of bomb

बर्बर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट को विस्फोटक बनाने

विज्ञापन
में भारत की सात कंपनियां से मदद मिल रही है। इन सात भारतीय कंपनियों समेत 20 देशों की कंपनियों की एक सूची जारी की गई है, जो आईएस को विस्फोटक बनाने में मदद पहुंचा रही हैं। यूरोपीय संघ से जुडे़ एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

अध्ययन में कहा गया है कि आतंकी संगठन को रासायनिक पदार्थ और दूसरे खतरनाक पदार्थों की हो रही आपूर्ति को पहचानने की जरूरत है। दरअसल, भारतीय कानून के मुताबिक, इस तरह के पदार्थों की किसी दूसरे देश की कंपनियों को आपूर्ति करने के लिए लाइसेंस जरूरी होता है। सरकारी नियंत्रण में लेबनान और तुर्की की कंपनियों को ऐसे पदार्थों का निर्यात किया जाता है। जहां से आईएस के हाथों में ये संवेदनशील पदार्थ पहुंच जाते हैं।

कनफ्लिक्ट आर्मामेंट रिसर्च (सीएआर) के अध्ययन में कहा गया है कि आईएस को रासायनिक पदार्थों की आपूर्ति करीब 20 देशों की 51 कंपनियों के जरिए हो रही है। इन देशों में तुर्की, भारत, ब्राजील, रोमानिया, रूस, नीदरलैंड, चीन, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, चेक गणराज्य और अमेरिका भी शामिल हैं। ये कंपनियां कहीं न कहीं आईएस को करीब 700 तरीके के कंपोनेंट मुहैया करा रही हैं। जिसकी मदद से वह खतरनाक विस्फोटक आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बना रहा है।

सूची में शीर्ष पर है तुर्की

indian companies help to isis in making of bomb

इस सूची में तुर्की शीर्ष पर है, जिसकी 13 कंपनियां आईएस को आपूर्ति के काम में लगी हैं। इसके बाद भारत का नंबर है, जिसकी सात कंपनियां हैं। यह अध्ययन 20 महीनों में पूरा हुआ है।

भारत की ये सातों कंपनियां डेटोनेटर्स, डेटोनेटिंग कार्ड और सेफ्टी फ्यूजेज बनाती हैं।

अध्ययन में कहा गया है कि केबल, रासायनों और दूसरे उपकरणों की आवाजाही पर भी सरकारों को नजर रखनी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, आईएस विस्फोटकों को उड़ाने के लिए अक्सर नोकिया 105 मोबाइल का इस्तेमाल करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed