{"_id":"451f43deb97362bdbeaf63656b37f364","slug":"indian-chinese-troops-exchange-beer-rasgullas-after-face-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सीमा में घुसे चीनी सैनिकों को जवानों ने पिलाई बीयर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भारतीय सीमा में घुसे चीनी सैनिकों को जवानों ने पिलाई बीयर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 10 Aug 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ महीनों में चीनी सैनिकों की भारतीय सीमा में घुसपैठ के कई मामले देखने को मिले हैं। इस तरह की घटनाओं से दोनों देशों के बीच तनाव भी बढ़ा, लेकिन सिक्किम में इसी हफ्ते दिलचस्प वाकया हुआ।
विज्ञापन
सूत्र के अनुसार सिक्किम में इस हफ्ते के शुरू में जवानों का सामना उन चीनी सैनिकों से हुआ जो सीमा पर पेट्रोलिंग करते हुए भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे।
हालांकि बाद में दोनों देशों के सैनिकों के बीच बीयर और रसगुल्लों के मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान के साथ इस वाकये का अंत हुआ और चीनी जवान अपनी सीमा में चले गए।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार सिक्किम में 16 हजार फुट से ज्यादा ऊंचाई पर स्थित तंगकार ला दर्रे के पास भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को देखा जो कि गश्ती दल था और भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया था।
विज्ञापन
हल्के वाहनों में सवार चीन के गश्ती दल को वहां भारतीय सेना के उस दल ने देखा जिसमें एक युवा लेफ्टिनेंट के अलावा नौ जवान भी थे। भारतीय गश्ती दल ने चीन के गश्ती दल को तंगकार ला दर्रे पर रोक लिया।
इसके बाद दोनों पेट्रोलिंग दलों ने एक दूसरे को अपने-अपने बैनर दिखाए और क्षेत्र छोड़कर अपने इलाके में चले जाने को कहा।
इसके बाद जब वे लौटने लगे तो भारतीय सैनिकों ने उन्हें रसगुल्ले के पैकेट दिए। बदले में चीनी सैनिकों ने भी गर्मजोशी दिखाते हुए भारतीयों को बीयर की केनें दीं।