{"_id":"2fa51584-60b1-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"indian-child-return-urged-to-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय बच्चे को लौटाने के लिए अमेरिका से अपील","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भारतीय बच्चे को लौटाने के लिए अमेरिका से अपील
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 17 Jan 2013 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रख्यात नागरिकों के एक समूह ने अमेरिकी प्रशासन से एक साल के बच्चे को भारत भेजने की तारीख घोषित करने की भावनात्मक अपील की है। यह बच्चा पिछले साल सितंबर से अमेरिकी प्रशासन की देखरेख में है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के देबाशीष और पामेला साहा ने अपने बेटे इंद्राशीष को बिस्तर से गिर जाने के कारण सिर में चोट लग जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पर उसे अस्पताल प्रशासन ने जब्त कर लिया। अमेरिकी प्रशासन ने आरोप लगाया कि बच्चा शेकन बेबी सिंड्रोम (एसबीएस) से पीड़ित है। उत्पीड़न के चलते बच्चे के सिर में लगने वाली अंदरूनी चोटें एसबीएस के अंतर्गत आती हैं।
विज्ञापन
भारत में अमेरिकी राजदूत नैंसी जे पावेल को दी गई याचिका में मांग की गई है कि इंद्राशीष को जल्द से जल्द भारत उसके दादा-दादी के पास भेज दिया जाए। याचिका में इन नागरिकों ने दावा किया है कि बाल देखरेख केंद्र में इंद्राशीष को लगातार चोट लग रही हैं और वह कई तरह की गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित है। 31 दिसंबर को राज्य के बाल देखरेख केंद्र में इंद्राशीष को अत्यधिक डिहाइड्रेशन की समस्या हो गई थी, जिस कारण उसे अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन
दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस एपी शाह, माकपा नेता बृंदा करात और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मोहिनी गिरी समेत कई विशिष्ट लोगों के समूह ने कहा कि बच्चे के अभिभावक चाहते हैं कि उसे भारत में उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया जाए।
उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि इस मासूम बच्चे को परिवार के प्यार और अपनी संस्कृति व धार्मिक परंपराओं से दूर नहीं रखा जाए। उसे तुरंत भारत में उसके परिवार के पास भेज दिया जाए।’ याचिका में यह भी कहा गया है कि इंद्राशीष को उसके अभिभावकों से हफ्ते में सिर्फ चार घंटे ही मिलने की अनुमति है।