फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Indian billionaire will be double till 2024

10 साल के भीतर, भारत में होंगे दोगुने अरबपति

Tue, 10 Mar 2015 03:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Mar 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
Indian billionaire will be double till 2024

एक अनुमान के मुताबिक आने वाले 10 साल में भारत के अरबपतियों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। इसके साथ भारत संख्या के लिहाज से उन राष्ट्रों में शुमार हो जाएगा जहां काफी तादाद में अरबपति रहते हैं।

विज्ञापन


ताजा अध्ययन बताता है कि आगे आने वाले सालों में भारतीय अरबपतियों की संख्या करीब 136 हो जाएगी। साल 2024 तक इन सभी के पास कम से कम एक बिलियन डॉलर की संपत्ति होगी। यानी हर किसी के पास कम से कम 6,200 करोड़ रुपए होंगे।
विज्ञापन


मौजूदा समय में भारत में 68 अरबपति हैं। यह अध्ययन नाइट फ्रैंक वेल्थ रिपोर्ट 2015 में छपा है। नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और एमडी शिशिर बजाज ने बताया कि भारत में धन कमाने की रफ्तार बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया, "भारतीय अर्थव्यवस्था के लिहाज से यह एक सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है।" अगर इन आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2024 तक अरबपतियों की संख्या के मामले में सिर्फ अमेरिका, चीन और रूस ही भारत से आगे होंगे। अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत अभी 7वें स्थान पर है।

हाल ही में जारी हुई थी फोर्ब्स में अमीरों की सूची

Indian billionaire will be double till 2024

दिलचस्प है कि हाल ही में फोर्ब्स ने साल 2015 में अमीरों की एक सूची जारी की थी। इस सूची में भी अमेरिका, चीन और जर्मनी के बाद भारत को रखा गया था।

इस मैग्जीन के मुताबिक भारत में 90 अरबपति हैं जिनके पास कुल 294 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। पिछले साल इस सूची में 56 अरबपति शामिल थे और उनके पास 191.5 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति थी।

नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के अलावा भी अन्य देशों में अरबपतियों की अच्छी खासी तादात बढ़ेगी। अरबपतियों की संख्या के मामले में वियतनाम में 200 फीसदी, इसके बाद इंडोनेशिया में 125 फीसदी और कजाखिस्तान में 114 फीसदी इजाफा होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed