फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Indian author Jerry Pinto got the wind-Campbell Award

भारतीय लेखक को मिला विंडहैम-कैंपबेल अवार्ड

Thu, 03 Mar 2016 10:23 PM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Indian author Jerry Pinto got the wind-Campbell Award

मुंबई में रहने वाले लेखक जेरी पिंटो को साहित्य के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित विंडहैम-कैंपबेल पुरस्कार से नवाजा गया है। अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी की तरफ से दिए जाने वाला यह पुरस्कार पिंटो के अलावा अन्य आठ साहित्यकारों को भी दिया गया है। साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वालों को दिए जाने वाले इस पुरस्कार के साथ डेढ़ लाख डॉलर की इनामी राशि भी दी जाती है।जेरी पिंटो को यह पुरस्कार उनके उपन्यास ‘एम एंड द बिग हूम’ के लिए दिया गया। 

विज्ञापन

‘एम एंड द बिग हूम’ के लिए मिला पुरस्कार

Indian author Jerry Pinto got the wind-Campbell Award

यह उपन्यास एक अनाम व्यक्ति के बारे में लिखा गया है, जो अपनी मां की बीमारी एवं आत्महत्या की प्रवृत्ति के बारे में बताता है। यह उपन्यास मानसिक बीमारियों के किसी रिश्ते पर पड़ने वाले प्रभाव को दर्शाती है। 


इसके साथ ही मुंबई में ईसाई लोगों के बारे में जानकारी देती है। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए गए हैं। इसमें फिक्शन, नॉन-फिक्शन एवं ड्रामा शामिल है। पिंटो के अलावा यह पुरस्कार हासिल करने वालों में अमेरिका के ब्रैंडन जैकब्स-जेंकिंस, कनाडा की हाना मोस्कोविच और आयरलैंड की एबी स्पालेन समेत अन्य साहित्यकार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed