चीन ने आतंकी बताकर भारतीय को पकड़ा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के ओरडोस शहर में एक भारतीय समेत बीस पर्यटकों को गिरफ्तार किया गया है। उनपर आतंकियों से जुड़े वीडियो देखने का आरोप है। हालांकि इनमें से 11 को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। जबकि भारतीय समेत 9 लोगों की चीनी क्रिमिनल और इमिग्रेशन लॉ तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
चीनी विदेश मंत्रालय के अनुसार इन लोगों को 10 जुलाई को कई नियमों के उल्लंघन के लिए पकड़ा गया था। पकड़े गए लोगों में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के एक एनजीओ के सदस्य शामिल है जिन्होंने भारतीय राजीव मोहन कुलश्रेष्ठ के बारे में जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के सूत्र ने बताया कि इन लोगों को आतंकियों से जुड़े वीडियो देखते वक्त पकड़ा गया है।
वहीं मामले में गिरफ्तारी के बाद एनजीओ गिफ्ट ऑफ गिवर्स फाउंडेशन ने कहा है कि उनके सदस्यों को बिना किसी कारण गिरफ्तार किया गया है और उनके फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। उसके सदस्य तो स्टडी टूर पर थे। एनजीओ के फाउंडर भारतीय मूल के डाक्टर इम्तियाज सूलिमान ने कहा कि उनकी संस्था सुफिज्म से प्ररित है।
चीनी सरकार के अधिकारी ने बताया कि छोड़े गए 11 लोगों को देश से बाहर भेज दिया जाएगा और बाकियों के 9 के खिलाफ केस चलेगा।
भारतीस दूतावास ने साधा बीजिंग से संपर्क
भारतीस पर्यटक की गिरफ्तारी के मामले की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास से मामले पर चीनी सरकार से बात कर कॉन्सुलर को भारतीय से मिलने देने को कहा है।
सूत्रों के अनुसार भारतीय दूतावास एक व्यक्ति को गिरफ्तार भारतीय से मिलने के लिए ओरडोस भेजेगा। उसे पहले तीन दिनों के लिए गिरफ्तार किया गया था,लेकिन अब यह तारीख बढ़ाकर 18 जुलाई कर दी गयी है।
भारत सरकार को दी गई जानकारी में बताया गया है कि बीस लोगों की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब टूर ऑपरेटर ने चीनी प्रशासन को उनके गायब होने की जानकारी दी।