फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Indian arrested for terror link in China

चीन ने आतंकी बताकर भारतीय को पकड़ा!

Thu, 16 Jul 2015 12:20 PM IST
Updated Thu, 16 Jul 2015 12:20 PM IST
विज्ञापन
Indian arrested for terror link in China

चीन के ओरडोस शहर में एक भारतीय समेत बीस पर्यटकों को गिरफ्तार किया गया है। उनपर आतंकियों से जुड़े वीडियो देखने का आरोप है। हालांकि इनमें से 11 को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। जबकि भारतीय समेत 9 लोगों की चीनी क्रिमिनल और इमिग्रेशन लॉ तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय के अनुसार इन लोगों को 10 जुलाई को कई नियमों के उल्लंघन के लिए पकड़ा गया था। पकड़े गए लोगों में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के एक एनजीओ के सदस्य शामिल है जिन्होंने भारतीय राजीव मोहन कुलश्रेष्ठ के बारे में जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के सूत्र ने बताया कि इन लोगों को आतंकियों से जुड़े वीडियो देखते वक्त पकड़ा गया है।
विज्ञापन


वहीं मामले में गिरफ्तारी के बाद एनजीओ गिफ्ट ऑफ गिवर्स फाउंडेशन ने कहा है कि उनके सदस्यों को बिना किसी कारण गिरफ्तार किया गया है और उनके फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। उसके सदस्य तो स्टडी टूर पर थे। एनजीओ के फाउंडर भारतीय मूल के डाक्टर इम्तियाज सूलिमान ने कहा कि उनकी संस्था सुफिज्म से प्ररित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी सरकार के अधिकारी ने बताया कि छोड़े गए 11 लोगों को देश से बाहर भेज दिया जाएगा और बाकियों के 9 के खिलाफ केस चलेगा।

भारतीस दूतावास ने साधा बीजिंग से संपर्क

Indian arrested for terror link in China

भारतीस पर्यटक की गिरफ्तारी के मामले की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने बीजिंग स्‍थित भारतीय दूतावास से मामले पर चीनी सरकार से बात कर कॉन्सुलर को भारतीय से मिलने देने को ‌कहा है।

सूत्रों के अनुसार भारतीय दूतावास एक व्यक्ति को गिरफ्तार भारतीय से मिलने ‌के लिए ओरडोस भेजेगा। उसे पहले तीन दिनों के लिए गिरफ्तार किया गया था,लेकिन अब यह तारीख बढ़ाकर 18 जुलाई कर दी गयी है।

भारत सरकार को दी गई जानकारी में बताया गया है कि बीस लोगों की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब टूर ऑपरेटर ने चीनी प्रशासन को उनके गायब होने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed