फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indian army is more famous thans cia fbi on facebook

फेसबुक पर FBI और पाक सेना से ज्यादा 'लोकप्रिय' है भारतीय सेना

Mon, 10 Aug 2015 07:28 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Mon, 10 Aug 2015 07:28 AM IST
विज्ञापन
indian army is more famous thans cia fbi on facebook

इंडियन आर्मी फेसबुक पर लोकप्रियता के शीर्ष पर पहुंच गई है। ‘पीपल टॉक अबाउट दैट’ (पीटीएटी) रैंकिंग में इंडियन आर्मी का फेसबुक पेज दूसरी बार लोकप्रियता में सीआईए, एफबीआई, नासा और पाकिस्तानी सेना को भी पीछे छोड़ टॉप पर पहुंचा है।

विज्ञापन


सेना के सूत्रों का कहना है कि सोशल मीडिया पर सेना के लिए यह बड़ी बात है। केवल दो माह पूर्व ही हमने पहली बार शीर्ष स्थान हासिल किया था।

यह साबित करता है कि हम वास्तव में अपने पेज के जरिए पसंद किए जा रहे हैं। इंडियन आर्मी के आधिकारिक वेबसाइट को भी प्रति सप्ताह 25 लाख हिट मिलते हैं। आर्मी ने 1 जून 2013 को फेसबुक पर दस्तक दी थी।

विज्ञापन

सोशल नेटवर्किंग पर भी भारत-पाक में ‘लड़ाई’

indian army is more famous thans cia fbi on facebook

तब से लेकर अब तक 30 लाख लोग इंडियन आर्मी के फेसबुक पेज को लाइक कर चुके हैं। भारतीय सेना के ट्विटर पर भी 4.47 लाख फॉलोअर्स हैं।

आश्चर्यजनक है कि सीमा पर भारत-पाक के बीच झड़प की खबरें तो अक्सर आती रहती हैं लेकिन दोनों देशों के बीच सोशल मीडिया पर भी ‘लड़ाई’ जारी है।

दोनों देशों ने एक दूसरे के फेसबुक अकाउंट को जियो लोकेशन के जरिए बंद कर रखा है। इसका मतलब है कि पाकिस्तान में कोई व्यक्ति इंडियन आर्मी के पेज को नहीं देख सकता है और भारत का आदमी पाकिस्तानी सेना के फेसबुक पेज को नहीं देख सकता है।

पीपल टॉक अबाउट दैट (पीटीएटी) रैंकिंग के किसी खास पेज या उसके बारे में चर्चा करने वाले लोगों की संख्या के विश्लेषण पर आधारित होती है। इस रैंकिंग में विभिन्न देशों के सरकारी प्रतिष्ठानों को शामिल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed