फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Indian aircraft would be missile target

भारतीय विमान हो सकता था मिसाइल का शिकार

Fri, 18 Jul 2014 08:05 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Fri, 18 Jul 2014 08:05 PM IST
विज्ञापन
Indian aircraft would be missile target

यूक्रेन में वृहस्पतिवार को जो हमला मलयेशियाई विमान बोइंग-777 पर किया गया, उसका शिकार भारतीय विमान भी हो सकता था।

विज्ञापन


दरअसल जिस समय विमान संख्या एमएच-17 पर मिसाइल हमला हुआ, उसी समय एयर इंडिया और सिंगापुर एयरलाइंस के भी यात्री विमान उसी इलाके से गुजर रहे थे।

इस जानकारी के बाद भारतीय एयरलाइंस ने शुक्रवार को अलर्ट जारी किया और डीजीसीए ने भारतीय विमानों को पूर्वी युक्रेन के युद्घ क्षेत्र से उड़ान न भरने के निर्देश दिए।

बताया जा रहा है कि मलयेशिया का विमान जिस वक्त हमले का शिकार हुआ, उस वक्त एयर इंडिया का विमान AI-113 उससे 25 किलोमीटर की दूरी पर था।

बदला गया विमानों का रूट

Indian aircraft would be missile target

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-113 उस वक्त दिल्ली से बर्मिंघम की उड़ान पर था। इस विमान ने दोपहर 2 बजे के करीब दिल्ली से उड़ान भरी थी और शाम को यूक्रेन के आसमान से गुजर रहा था।

अगर मिसाइल दागने में 5 मिनट की देर हुई होती तो शायद एयर इंडिया का विमान उसका निशाना बनता। ऐसा होने की सूरत ये समझा जा सकता है कि देश को कितना बड़ा नुकसान होता। हालांकि इस खबर का उड्डयन विभाग ने खंडन किया है।

वहीं जानकारी के मुताबिक केवल भारतीय विमान ही नहीं सिंगापुर एयरलाइंस का भी एक यात्री विमान SQ-351 उसी रूट पर उड़ान भर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया भर में हमले की निंदा

Indian aircraft would be missile target

इस बीच दुनिया भर के नेताओं ने जहां इस हमले की निंदा की वहीं मलयेशिया के प्रधानमंत्री ने ऐलान किया है कि दोषियों का हर हाल में पता किया जाएगा।

वहीं मलयेशियाई एयरलाइंस ने शुक्रवार को साफ किया कि विमान में 295 की जगह 298 लोग थे। इसमें 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्य सवार थे। इधर यूक्रेन सरकार ने पूर्वी क्षेत्र को उड़ान के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया है।

बता दें रूसी सीमा से करीब 40 किलोमीटर दूर पूर्वी यूक्रेन में एम्सटर्डम से क्वालालांपुर जा रहे मलयेशियाई एयरलाइंस के बोइंग-777 विमान MH-17 को मार गिराया गया।

यूक्रेन सरकार ने इसके लिए रूस समर्थक विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है। इधर, भारत सरकार ने साफ किया है कि मलयेशियाई विमान में कोई भी भारतीय सवार नहीं था। मृतकों में नीदरलैंड्स के 154, ऑस्ट्रेलिया के 27, मलयेशिया के 23, इंडोनेशिया के 11, ब्रिटेन के 6, जर्मनी व बेल्जियम के 4-4 और फिलीपीन्स के 3 नागरिक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed