फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india will take action against isis

यूएन के झंडे तले आईएस के खिलाफ कार्रवाई करेगा भारत

Thu, 17 Dec 2015 09:39 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली।
एजेंसी/नई दिल्ली। Updated Thu, 17 Dec 2015 09:39 AM IST
विज्ञापन
india will take action against isis

भारत ने स्पष्ट किया है कि वह आतंकी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है, बशर्ते संयुक्त राष्ट्र में इस बारे में प्रस्ताव स्वीकार किया जाए।

विज्ञापन


भारत ने स्पष्ट किया है कि वह आतंकी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है, बशर्ते संयुक्त राष्ट्र में इस बारे में प्रस्ताव स्वीकार किया जाए।

विजय दिवस के मौके पर इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति पर पुष्प अर्पित करने के बाद परिकर ने कहा कि भारत आईएसआईएस को लेकर खुफिया जानकारी साझा कर रहा है और आने वाले दिनों में इसे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


हाल ही में अमेरिका में वहां के रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर से बातचीत कर लौटे परिकर ने कहा कि हमने स्पष्ट कर दिया है कि अगर संयुक्त राष्ट्र का प्रस्ताव, संयुक्त राष्ट्र का झंडा और संयुक्त राष्ट्र का मिशन हो तो भारत इस कार्रवाई में शामिल हो सकता है। जब उनसे खासतौर पर यह पूछा गया कि क्या भारत यूएन के झंडे के तले आईएसआईएस के खिलाफ कार्रवाई करेगा तो उन्होंने कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र में स्वीकार किए जाने वाले प्रस्ताव पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी माह पेरिस में आईएस को पैसा उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क को पकड़ने को लेकर पेरिस में हुई एक बैठक में भारत ने शिरकत की थी। इसमें दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश शामिल थे। भारतीय खुफिया एजेंसियों का मानना है कि करीब 20 भारतीय युवक ईराक और सीरिया में आईएस के लिए लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed