फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India will submit evidence to Pakistan of Gurdaspur attack

गुरदासपुर आतंकी हमले से उठेगा पर्दा, भारत पाक को सौंपेगा सबूत

Tue, 04 Aug 2015 08:48 AM IST
Updated Tue, 04 Aug 2015 08:48 AM IST
विज्ञापन
India will submit evidence to Pakistan of Gurdaspur attack

भारत और पाकिस्तान के बीच इस महीने प्रस्तावित राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की बातचीत में भारत गुरदासपुर हमले में शामिल तीन पाकिस्तानी आतंकियों से जुड़े सबूत पाकिस्तान को सौंपेगा।

विज्ञापन


इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि भारत अन्य आतंकी हमलों से जुड़े दिग्गज गैंगस्टरों और 1993 में  मुंबई में हुए बम धमाकों के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम के मामले भी बैठक के दौरान उठा सकता है।
विज्ञापन


पिछले महीने रूस के उफा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच हुई बैठक में इन मुद्दों पर सहमति बनी थी।

घटनाओं के पुख्ता सबूत पेश किए जाएंगे

India will submit evidence to Pakistan of Gurdaspur attack

सूत्र ने बताया, ‘बैठक में सारे आतंकी मसले रखे जाएंगे। गुरदासपुर आतंकी हमले से जुड़े सबूत एजेंसियां अब भी जुटा रही हैं और उन्हें क्रमवार व्यवस्थित कर रही हैं ताकि सीमा पार आतंकी साजिशों का पुख्ता सबूत तैयार किया जा सके।

गुरदासपुर आतंकी हमले में सात लोगों की जान गई थी जिसमें तीन आम नागरिक, एक पुलिस अधीक्षक बलजीत सिंह और एक पंजाब राज्य सेवा अधिकारी के अलावा तीन होमगार्ड के जवान शामिल थे।’

उन्होंने बताया कि एक डॉजियर तैयार कर बैठक के दौरान पाकिस्तानी पक्ष को दिया जाएगा। इसमें 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और और लश्कर-ए-ताइबा का कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि सीमा पार आतंकी मामलों से जुड़े सभी मसलों पर बैठक में चर्चा की जाएगी और इनके पुख्ता सबूत भी पेश किए जाएंगे।

बैठक के लिए 23 और 24 अगस्त का प्रस्ताव
भारत और पाकिस्तान के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बातचीत के लिए भारत ने 23 और 24 अगस्त की तारीख का प्रस्ताव किया है।

इस बैठक में पकिस्तान के प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों के सलाहकार सरजात अजीज 23 अगस्त को भारत आ सकते हैं।

हालांकि, पाकिस्तान ने अभी तक बैठक के लिए प्रस्तावित तारीख सुनिश्चित नहीं की है। साथ ही, सुनियोजित बातचीत का एजेंडा भी अभी तक तय नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed