फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india will right answer to Pakistan on right time says antony

वक्त आने पर पाकिस्तान को देंगे सही जवाब: एंटनी

Fri, 11 Jan 2013 08:33 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 11 Jan 2013 08:33 PM IST
विज्ञापन
india will right answer to Pakistan on right time says antony

रक्षा मंत्री एके एंटनी ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी रवैये को गंभीर बताते हुए माना है कि भारतीय सेना के जवानों के सिर काटने की बर्बर हरकत ने दोनों देशों के संबंधों को एक निर्णायक मोड़ पर ला खड़ा किया है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में बढ़ रहे तनाव के बीच शुक्रवार को एंटनी ने एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्ष विराम का लगातार उल्लंघन और उसकी आड़ में आतंकवादियों की घुसपैठ को गंभीर मसला बताया।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि बृहस्पतिवार की शाम सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में इस मसले पर गंभीर चर्चा हुई और फैसला लिया गया कि पाकिस्तान को वक्त आने पर इन हरकतों का माकूल जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटनी ने यह भी कहा कि भारतीय सेना के जवानों के मनोबल और इज्जत की रक्षा हर हाल में की जाएगी। सरकार सीमा पर व्याप्त तनावपूर्ण हालात पर पैनी नजर रख रही है और सेना पूरी तरह चौकन्नी है। लेकिन साथ ही उन्होंने इशारा किया कि कोई भी कदम जल्दबाजी में नहीं उठाए जाएंगे।

एंटनी के मुताबिक दोनों देशों के मिलिट्री आपरेशन के महानिदेशक (डीजीएमओ) लगातार संपर्क में है और उनकी बातचीत का नतीजा देखने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया कि जम्मू-कश्मीर में जवानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। रक्षा मंत्री के मुताबिक सीमा पर पर्याप्त सेना मौजूद है।

एंटनी ने कहा है कि पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर झड़प कोई नहीं बात नहीं। लेकिन पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान की ओर से बढ़ रहे सीजफायर उल्लंघन ने सरकार को सोचने पर मजबूर कर दिया है। बर्बरता की घटना ने तनाव बढ़ा दिया है।


हालांकि सरकार की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है कि सेना के अधिकारी स्तर पर बातचीत से कोई हल निकल जाए। यही वजह है कि डीजीएमओ को अपने पाक समकक्ष से लगातार संपर्क में रहने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed