फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India will outstrip china's economic growth

मोदी के नेतृत्व में अगले साल तक चीन से आगे निकल जाएगा भारत

Thu, 21 May 2015 08:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 May 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
 India will outstrip china's economic growth

अपने कामकाज के साल भर पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के लिए एक राहत वाली खबर है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आर्थिक विकास के मामले में भारत अगले साल तक चीन से आगे निकल जाएगा। माना जा रहा है कि 2016 तक भारत की जीडीपी 7.7 फीसदी तक पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की वजह से ही दक्षिण एशिया के विकास में काफी तेजी आई है। मंगलवार को जारी किए गए संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं के मध्यावधि आकलन में कहा गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था इस साल के 7.6 फीसदी से बढ़कर 2016 तक चीन को पछाड़कर 7.7 तक जा पहुंचेगी।
विज्ञापन

तेल की कीमतों में होगा सुधार

 India will outstrip china's economic growth

वहीं, 2015 में चीन की विकास दर 7 फीसदी, जबकि अगले साल तक इसके 6.8 फीसदी तक रहने का अनुमान है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि क्षेत्र में औसत महंगाई दर के दशक के न्यूनतम स्तर पर रहने का अनुमान है। वहीं तेल की कीमतों में थोड़ा सुधार होने की उम्मीद की जा रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान और पाकिस्तान में अस्थिरता के बावजूद उनकी अर्थव्यवस्थाओं में थोड़ा सुधार आया है।अर्थव्यवस्था में सुधार के बावजूद दक्षिण एशिया में बिजली की कमी, बुनियादी घाटा और सामाजिक व राजनीतिक संकट जैसी विकासात्मक चुनौतियां बरकरार रहेंगी।

विकास दर मजबूत होने के आसार

 India will outstrip china's economic growth

हालांकि वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी हल्की रफ्तार के साथ आगे बढ़ती रहेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण एशिया की आर्थिक स्थिति काफी हद तक अनुकूल रहेगी।

घरेलू उपभोग और निवेश में आई तेजी की वजह से 2015-16 के दौरान क्षेत्र की विकास दर भी मजबूत होने के आसार हैं। क्षेत्र की जीडीपी 2015 में 6.7 फीसदी से बढ़कर 2016 तक 6.9 फीसदी होने का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed