फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India will not be silent on death of innocents

सीजफायर उल्लंघन: बेगुनाहों की मौत पर चुपचाप नहीं बैठेगा भारत

Sun, 16 Aug 2015 11:27 PM IST
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
India will not be silent on  death of innocents

स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन में 6 भारतीय नागरिकों की मौत पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने कहा है कि अगर बेगुनाह लोगा मारे जाएंगे तो भारत चुपचाप नहीं बैठेगा। पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पाकिस्तान को आतंकवाद की आग भड़काने से भी बाज आने की नसीहत दी।

विज्ञापन


हालांकि 23 अगस्त से दोनों देशों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की वार्ता को रद्द करने की कांग्रेस की मांग का उन्होंने गोलमोल जवाब दिया।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई के बाद पाकिस्तानी सेना ने सीमा पार से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

वार्ता रद करने की मांग

India will not be silent on  death of innocents

फायरिंग अभी भी जारी है। इस बीच कांग्रेस ने दोनों देशों के बीच एनएसए स्तर की वार्ता को तत्काल रद्द करने की मांग की है। भाजपा प्रवक्ता ने सीजफायर उल्लंघन की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पाकिस्तान को भारत के चुप न बैठने की चेतावनी दी।

त्रिवेदी ने कहा कि पाकिस्तान को यह समझाना चाहिए कि उनकी आंतरिक जटिलताओं के कारण अगर ऐसे बेगुनाह लोग मारे जाएंगे तो भारत मूक दर्शक बन कर बैठा नहीं रहेगा।

उन्होंने मुंहतोड़ जवाब देने की चेतावनी देते हुए पाकिस्तान को उकसावेपूर्ण कार्रवाई से बाज आने की नसीहत दी। प्रवक्ता ने कहा कि भारत की ओर से हमेशा से सद्भावपूर्ण रिश्ते कायम करने की कोशिशों पर पाकिस्तान अपने नापाक हरकतों से पानी फेरता आया है।

उन्होंने सीजफायर उल्लंघन में 6 भारतीयों की मौत पर दुख जताया और कहा कि पाकिस्तान भारत को कमजोर मानने की भूल न करे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed