फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India was more unsafe than Syria in year 2014

साल 2014 में 190 धमाकों से दहला भारत!

Thu, 12 Feb 2015 07:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 12 Feb 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
India was more unsafe than Syria in year 2014

सीरिया और अफगानिस्तान जैसे देशों के हालात इतने खराब है कि वो लगभग युद्ध क्षेत्रों में तब्दील होते जा रहे हैं, लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी कि साल 2014 में इन क्षेत्रों से ज्यादा धमाके हिंदुस्तान में हुए हैं।

विज्ञापन


प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक भारत में साल 2014 के दौरान आईईडी के जरिए 190 धमाके किए गए। बम धमाकों से प्रभावित होने वाले देशों की सूची में भारत को पाकिस्तान और ईराक से बस कुछ ही पायदान नीचे रखा गया है।

विज्ञापन

वीआईपी से ज्यादा आम आदमी होते हैं शिकार

India was more unsafe than Syria in year 2014

भारत जैसे देशों में वीआईपी लोग अपनी सुरक्षा को लेकर खासा परेशान रहते हैं, मगर आकड़े बतलाते हैं कि धमाकों में वीआईपी से ज्यादा आम लोग ही निशाना बनते हैं।

बम धमाकों में निशाना बनने वाले लोगों में सिर्फ 3 फीसदी लोग ही वीआईपी होते हैं जबकि ऐसे हादसों में निशाना बनने वाले 54 फीसदी लोग आम इंसान होते हैं।

पाकिस्तान में हुए सबसे ज्यादा धमाके

India was more unsafe than Syria in year 2014

नेशनल बम डाटा सेंटर के ताजा आकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान में साल 2014 में कुल 313 धमाके हुए जो अन्य देशों की तुलना में सबसे ज्यादा थे। वहीं इसके बाद 246 धमाकों के साथ ईराक को दूसरे पायदान पर रखा गया है।

वहीं अगर अफगानिस्तान की बात करें तो यहां पर कुल 129 धमाके हुए जो भारत से काफी कम है। वहीं सीरिया जैसे देश में जहां पर आईएसआईएस और कुर्दिश लड़ाकों के बीच भीषण जंग जारी है, वहां भी साल 2014 में सिर्फ 32 धमाके हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed