{"_id":"784821935ea0d9115adf32639b110ce3","slug":"india-wants-pak-to-take-responsibility-for-loc-killings","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत का कड़ा रुख, हमले की जिम्मेदारी ले पाक सरकार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भारत का कड़ा रुख, हमले की जिम्मेदारी ले पाक सरकार
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ में भारतीय चौकी पर पाकिस्तान के कायरतापूर्ण हमले के बाद भारत ने पहली बार बेहद कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने दो टूक कहा है कि इस मामले में महज अफसोस जताने से काम नहीं चलेगा। पाकिस्तान सरकार को इस हमले की पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी।
भारत की ओर से तीखी प्रतिक्रिया तब सामने आई है, जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने नियंत्रण रेखा पर बीते हफ्ते हुई घटना पर महज अफसोस जाहिर किया।
विज्ञापन
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत सरकार को पाकिस्तान की चुनी हुई सरकार से संपर्क करना है, न कि पाकिस्तानी सेना या किसी अन्य एजेंसी से। ऐसे में चुनी हुई सरकार को इस हमले की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को याद दिलाया कि भारत ने शांति प्रक्रिया में योगदान के लिए अपनी ओर से काफी काम किया है। ऐसे में पड़ोसी देश को भी आगे बढ़ कर इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
एक टीवी चैनल से बातचीत में खुर्शीद ने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पांच भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर सिर्फ अफसोस जताया। इस हमले की जिम्मेदारी कबूल करने का संकेत तक नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि उन्हें शरीफ के महज अफसोस जताने और जिम्मेदारी न लेने का अफसोस है।
बहरहाल विदेश मंत्री के तीखे रुख के बाद दोनों देशों के बीच नए सिरे से बातचीत की गाड़ी शुरू होने से पहले ही पटरी से उतरने के संकेत मिल रहे हैं। इस हमले के विरोध में भारत ने पहले ही सचिव स्तर की वार्ता को टाल दिया है।
विदेश मंत्री के कड़े रुख के बाद अगले महीने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की न्यूयार्क में होने वाली संभावित मुलाकात पर भी संशय के बादल मंडराने लगे हैं।