फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india us effort to destroy d company.

दाऊद कंपनी को ऐसे खत्म करने में जुटे भारत-अमेरिका

Sun, 05 Oct 2014 07:59 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sun, 05 Oct 2014 07:59 AM IST
विज्ञापन
india us effort to destroy d company.
अंडरवर्ल्ड डॉन और आतंकी मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी के सभी वित्तीय और संचालन संबंधी मदद के खात्मे के लिए भारत और अमेरिका काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को डी कंपनी के खात्मे का जिम्मा सौंपा गया है। वह इस संदर्भ में अपने अमेरिकी समकक्ष और ओबामा प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रणनीति तैयार करने पर चर्चा कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच हुई वार्ता के बाद जारी एक बयान में कहा गया था कि दोनों नेताओं ने सुरक्षित पनाहगाह बन चुके पाकिस्तान स्थित आतंकी गुटों के खात्मे के लिए संयुक्त और ठोस प्रयास किए जाने की जरूरत पर बल दिया था।
विज्ञापन

आतंकवाद: भारत-अमेरिका की एकजुटता

india us effort to destroy d company.

दोनों पक्षों ने अल कायदा, लश्कर ए ताइबा, जैश ए मोहम्मद, हक्कानी और डी कंपनी के वित्तीय और सामरिक मदद को खत्म करने पर एक साथ काम करने की बात कही थी।

एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने बताया कि डोभाल ने अमेरिकी सरकार से भारत समेत अन्य देशों की जासूसी किए जाने का मसला भी उठाया।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी 31 जुलाई को भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी से इस मसले को उठाया था और कहा था कि भारत जासूसी को कतई स्वीकार नहीं करेगा। इस सरकारी अधिकारी ने मोदी की अमेरिका यात्रा को बहुत ही सफल करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed