फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india to seek access to headley associate rana

लश्कर आतंकी राणा से पूछताछ करना चाहता है भारत

Thu, 31 Jan 2013 07:41 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 31 Jan 2013 07:41 PM IST
विज्ञापन
india to seek access to headley associate rana

भारत मुंबई हमले में संलिप्तता को लेकर अमेरिका में सजा काट रहे लश्कर आतंकी तहव्वुर राणा से पूछताछ करना चाहता है। इसके लिए अमेरिका से जल्द आग्रह किया जाएगा। राणा 26/11 के मुख्य आरोपी डेविड हेडली का साथी है। अमेरिकी कोर्ट ने राणा को 14 साल व हेडली को 35 साल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


भारत ने यह भी साफ किया कि मुंबई हमले में कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए वह हेडली और राणा के प्रत्यर्पण की अपनी मांग पर कायम है और इस दिशा में प्रयास करता रहेगा। विदेश मामलों के मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


हालांकि यूएस सेक्रेटरी ऑफ स्टेट हिलेरी क्लिंटन ने हाल ही में संकेत दिए थे कि हेडली को भारत प्रत्यर्पित नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा था कि हेडली को जो भी सर्वश्रेष्ठ सजा मिल सकती थी, वह सजा दी जा चुकी है। बावजूद इसके प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई हमले को लेकर नौ लोगों के खिलाफ एनआईए की विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है और हमारा मकसद इस कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का है। इनमें से दो चार्जशीट हेडली और राणा के खिलाफ भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने कानूनों की सीमा में रहकर अमेरिका ने अभी तक काफी सहयोगात्मक रवैया अपनाया है। उन्होंने हमें हेडली से पूछताछ की अनुमति दी, जिससे हम लश्कर आतंकी के साथ 7 दिनों तक पूछताछ कर सके।


हालांकि अमेरिकी कानूनों के तहत पहले हमें राणा से पूछताछ की इजाजत नहीं मिली थी, लेकिन क्योंकि अब वह एक सजायाफ्ता मुजरिम है, हम एक बार फिर अमेरिकी सरकार से राणा से पूछताछ की अनुमति देने का आग्रह करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed